411 REFERENCE · Wikipedia
मैसिडोनियाई दीनार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैसिडोनियाई दीनार (मैसिडोनियाई: Денар; कोड: MKD) उत्तर मैसिडोनिया की मुद्रा है। यह 100 दीनी से समविभाजित है। दीनार नाम प्राचीन रोमन मौद्रिक इकाई दीनारियस से ली गई है।
== इतिहास ==
पहली दीनार 26 अप्रैल 1992 को जारी की गई थी, जिसने 1990 में जारी किए गए यूगोस्लाव दीनार के स्थान पर सममूल्य पर जारी की गई थी। 5 मई 1993 को नई दीनार जारी की गई, पुराने 100 दीनार (MKN) के स्थान पर एक दीनार (MKD) के मूल्य पर।
== सिक्के ==
पहले दीनार के साथ कोई सिक्का जारी नहीं किया गया था। 1993 में दूसरी दीनार जारी करते समय 50 दीनी, 1, 2 और 5 दीनार मूल्यवर्ग के सिक्के जारी किए गए। हाल ही में 10 और 20 दीनारी सिक्के जारी किए गए हैं।
== बैंकनोट ==
=== पहला दीनार ===
1992 में 10, 25, 50, 100, 500, 1000, 5000 और 10,000 दीनारी मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी किए गए।
=== दूसरा दीनार ===
1993 में 10, 20, 50, 100 और 500 मूल्यवर्ग के नए दीनार जारी किए गए। पहली श्रृंखला में केवल 20 दीनारी के नोट जारी किए गए थे। 1996 में 1000 और 5000 दीनारी के नोट इसमें शामिल किए गए।