Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बाँसवाड़ा (जीजीटीयू) [पूर्व में राजीव गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय, उदयपुर] बाँसवाड़ा, राजस्थान राजय, भारत में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है। यह 2012 में राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय, उदयपुर अधिनियम, 2012 के माध्यम से स्थापित किया गया था और इसका नाम भारत के 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था और उदयपुर में स्थित किया जाना था। 2016 में राजीव गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय, उदयपुर (नाम और मुख्यालय का परिवर्तन और संशोधन) अधिनियम, 2016 के तहत इसका नाम बदलकर गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय रखा गया और इसका मुख्यालय बाँसवाड़ा चला गया। इसका बाँसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों के सभी महाविद्यालयों पर अधिकार क्षेत्र है। केसी सोडानी को जुलाई, 2017 में विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। == सन्दर्भ == == इन्हें भी देखें == गोविन्दगिरि गोविन्द गुरु विश्वविद्यालय, गोधरा == बाहरी कड़ियाँ == औपचारिक जालस्थल