411 REFERENCE · Wikipedia
चन्द्र भानु देवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चन्द्र भानु देवी (जन्म 18 नवंबर 1947) का जन्म बेगूसराय जिले के रामदिरी गाँव मे हुआ था । उनके पिता का नाम श्री जगेश्वर प्रसाद सिंह था। उन्होने स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। उनका विवाह श्री रमाकांत चौधरी के साथ हुआ था। 8वीं लोकसभा के लिए वह काँग्रेस के टिकट पर बलिया, बिहार से सांसद चुनी गई थी । इनकी दो पुत्री एवं एक पुत्र क्रमशः वीणा कुमारी, अमिता भूषण व मुरारी चौधरी हैं।
इनकी पुत्री अमिता भूषण भी सक्रिय राजनीति में वर्ष 2008 से सक्रिय हुई,2009 में बेगूसराय लोकसभा से कांग्रेस की उम्मीदवार घोषित की गई तथा वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में बेगूसराय 146 विधानसभा सीट से प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की।
श्रेणी:1947 में जन्मे लोग
श्रेणी:लोक सभा सदस्य
श्रेणी:बिहार के लोग
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:राजनीतिज्ञ