411 REFERENCE · Wikipedia
सफ़ेद गाल वाला तीतर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सफ़ेद गाल वाला तीतरArborophila atrogularis Arboricola atrogularis hm.jpg NT iucn3.1 100600210 Arborophila atrogularis BirdLife International 2012 ०१ सितम्बर २०१३ जंतु रज्जुकी पक्षी गॉलिफ़ॉर्मिस फ़ॅसिनिडी पर्डिसिनी आर्बोरोफ़िला ए. ऐट्रोग्यूलैरिस आर्बोरोफ़िला ऐट्रोग्यूलैरिस (ब्लाइथ, १८५०) सफ़ेद गाल वाले तीतर का आवास क्षेत्र.jpg आवास का क्षेत्र
सफ़ेद गाल वाला तीतर (White-cheeked Partridge) (Arborophila atrogularis) तीतर कुल का एक पक्षी है जो पूर्वोत्तर भारत, चीन, म्यानमार तथा बांग्लादेश में पाया जाता है।
अन्य नाम
भारत और बांग्लादेश में यह कई अलग नामों से जाना जाता है, जैसे:-
सिलहट - पियूरा
पूर्वी असम - दुबॉय, दुबॉरे
चटगाँव - सन बताई
विवरण
White-cheeked partridge.ogg बोली सफ़ेद गाल वाले तीतर की बोली ogg left
यह मध्यम आकार का पक्षी होता है। नर और मादा दोनों एक जैसे दिखते हैं, हालांकि मादा नर से थोड़ी छोटी होती है। इसकी लंबाई लगभग २५ से २८ से. मी. होती है और वज़न लगभग २०० से २८५ ग्राम होता है।Hume A.O. Marshall C.H.T. Game Birds of India, Burmah and Ceylon १८८० A.O. Hume and C.H.T. Marshall Calcutta II
आवास
यह पूर्वोत्तर भारत और शायद बांग्लादेश की छोटी-छोटी पहाड़ियों के वनों में रहना पसन्द करता है और कभी-कभी बाँस के जंगलों में भी पाया जाता है। ज़्यादातर यह जंगलों में पानी के स्रोतों या नालों के पास ही रहना पसन्द करता है और वहीं भोजन की तलाश करता है।
आहार
इसके आहार में छोटे कीट, बीज, छोटे फल और पौधों की कोमल जड़ें भी शामिल हैं। कीड़े ढूंढ़ते समय यह अपने पैरों से ज़मीन पर पड़ी सूखी पत्तियों को निरन्तर हटाते रहता है।
इन्हें भी देखें
तीतर
भूरी छाती वाला तीतर
लाल गले वाला तीतर
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के पक्षी
श्रेणी:तीतर