Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आरागोन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आरागोन Aragón Localización de Aragón.svg सारागोसा ४७,७१९ १२,७७,४७१ २००६ २७ प्रान्त ३ आरागोनी, स्पेनी अंगूठाकार|आरागोन आरागोन (स्पेनी व आरागोनी: Aragón) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। इसमें तीन प्रान्त सम्मिलित हैं: (उत्तर से दक्षिण) उएस्का, सारागोसा और तेरुएल। इसकी राजधानी सारागोसा (Zaragoza) है।Who's Who in Spain 2006 Edition, Giancarlo Colombo, Sutter's international red series, 2007, ... Administratively, Aragon is divided into three provinces: Huesca, Zaragoza and Teruel ... विवरण आरागोन के उत्तरी प्रान्त, उएस्का, की सीमाएँ फ़्रान्स से लगती हैं और यह प्रान्त पीरीनी पर्वतों के मध्य भाग में स्थित है। आरागोन के भूमि बहुत विविध है। स्थाई हिमानियों (ग्लेशियरों) से लेकर हरित वादियाँ, घास के मैदान और बाग़, इत्यादि सभी इस क्षेत्र में मिलते हैं। इनके अतिरिक्त इसके मध्य निचले हिस्से में शुष्क स्तेपी जैसा इलाक़ा भी विस्तृत है। पीरीनी शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़, आनेतो, भी इसी प्रदेश में स्थित है। स्पेन की सबसे अधिक जलमात्रा वाली नदी, एब्रो नदी, भी आरागोन के सारागोसा प्रान्त से पूर्व-पश्चिम दिशा में गुज़रती है। इन्हें भी देखें स्पेनी स्वायत्त समुदाय सन्दर्भ 2 श्रेणी:स्पेन के स्वायत्त समुदाय