Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरियाद्ने

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अरियाद्ने यूनान की पौराणिक कथाओं में क्रीत के राजा मिनोस् और सूर्य की पुत्री पासीफ़ाए की कन्या। 'अरियाद्ने' (अथवा अरियाग्ने) का अर्थ 'अत्यंत पूज्य' है। जब थेसियस् और उसके साथी वार्षिक बलि के रूप में क्रीत पहुँचे और नगर में उनकी यात्रा निकली तब राजकन्या अरियाद्ने थेसियस् के रूप पर मुग्ध हो गई। उसने भूल-भुलइयों में रहनेवाले मिनोतोर (मिनोस् के नर वृषभ) को मारने और वहाँ से डोरी के सहारे निकल आने में थेसियस् की सहायता की। इसके उपरांत वह थेसियस् के साथ भाग आई। एथेंस लौटते समय थेसियस् ने या तो नाक्सौस् द्वीप में उसकी हत्या कर दी, अथवा उसका परित्याग कर दिया। इसके उपरांत दियोनीसस् ने उसके साथ विवाह किया और उसके अनेक पुत्र उत्पन्न हुए। कुछ आलोचक इसकी कथा को शीतकाल की (सुप्त या मृत) और वसंतकाल की (जाग्रत) प्रकृति का रूपक मानते हैं। बाहरी कड़ियाँ Theoi Project - Ariadne Assembles Greek and Latin quotations concerning Ariadne, in translation. श्रेणी:यूनानी मिथक