411 REFERENCE · Wikipedia
उझहोरोड किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उझहोरोद किला Ужгородський замок (6).jpg 280px ज़कारपत्तिया ओब्लास्टउझहोरोद 48 37 18 N 22 18 24 E scale:1500 inline,title पत्थर, ईंट 10वीं शताब्दी
उझहोरोड किला (यूक्रेनी: Ужгородський замок, उझहोरोद्स्की ज़ामोक) यूक्रेन के उझहोरोड नगर में एक ज्वालामुखीय पहाड़ी पर स्थित एक विशाल गढ़ है। 13वीं और 18वीं शताब्दी के मध्य विभिन्न वास्तुकला शैलियों और निर्माण सामग्रियों के मिश्रण से निर्मित इस ऐतिहासिक किले की हंगरी के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उझहोरोड नगर का नामकरण भी इसी दुर्ग के आधार पर हुआ है; जिसका शाब्दिक अर्थ उझ का किला होता है।https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CU%5CZ%5CUzhhorod.htm Uzhhorod www.encyclopediaofukraine.com उझहोरोड 2026-08-23
इतिहास और वास्तुकला
उझहोरोड किला आधुनिक उझहोरोड नगर की सबसे प्राचीन और भव्य ऐतिहासिक संरचना है, जो एक ज्वालामुखीय पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। ऐतिहासिक रूप से, प्रथम विश्व युद्ध तक इसे उंग्वार के नाम से जाना जाता था। यह नाम तुर्की मूल के शब्द उंग और हंगेरियाई शब्द वार से मिलकर बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ उंग नदी पर स्थित किला है।https://www.zkmuseum.com/p/uzhhorod-castle-history.html History of the Uzhhorod Castle 2026-08-23
पुरातात्विक साक्ष्यों से प्रमाणित होता है कि उझहोरोड किले की पहाड़ी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रारंभिक पुरापाषाण काल से ही मानव बस्तियाँ मौजूद थीं। 8वीं और 9वीं शताब्दी के दौरान यह क्षेत्र श्वेत क्रोएशियाई जनजातियों का एक प्रमुख केंद्र था, तथा यहाँ सन् 872 ई॰ से ही किलेबंदी के प्रमाण मिलते हैं। 10वीं सदी की शुरुआत में यह स्लाविक राजकुमार लेबोरेट्स की राजधानी बना। सन् 903 ई॰ में हंगेरियाई जनजातियों के आक्रमण से किले की रक्षा करते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।https://castles.com.ua/uzhgorod.html Uzhgorod castles.com.ua उझहोरोड 2026-08-23
11वीं शताब्दी के मध्य तक यह क्षेत्र हंगरी के राजाओं के आधिपत्य में आ गया और उनके प्रमुख सैन्य गढ़ों में से एक बन गया। सन् 1086 में कुटेस्क खान के नेतृत्व में पोलोव्त्सी खानाबदोशों ने इस किले पर हमला किया, लेकिन वे इसकी प्राचीर को भेदने में असफल रहे। बाद में, सन् 1241 के मंगोल आक्रमणों के दौरान इस किले को भारी क्षति पहुँची, लेकिन शीघ्र ही इसका पुनर्निर्माण कर लिया गया। सन् 1315 में यहाँ हंगेरियाई आधिपत्य के विरुद्ध पीटर पेटेंको के नेतृत्व में एक बड़ा विद्रोह हुआ, जिसे सन् 1317 में क्रूरतापूर्वक दबा दिया गया। सन् 1692 में काउंट मिक्लोस बेरचेनी के स्वामित्व में आने के बाद, यह किला उत्तरी हंगरी के सांस्कृतिक और राजनीतिक जीवन का प्रमुख केंद्र बन गया। सन् 1703 से 1711 तक चले हंगेरियाई स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह विद्रोहियों का मुख्य गढ़ भी रहा।
वास्तुकला की दृष्टि से, ज्वालामुखीय चट्टानों पर निर्मित यह अनियमित चतुर्भुज आकार का किला उत्तर-पुनर्जागरण वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके परिसर में एक तीन मंजिला महल, चार मजबूत बुर्ज और 40 मीटर गहरा एक कुआँ स्थित है। सन् 1775 में महारानी मारिया थेरेसा ने इसे मुकाचेवो के ग्रीक-कैथोलिक बिशप को सौंप दिया, जिसके बाद यह सन् 1947 तक एक धार्मिक विद्यालय के रूप में उपयोग किया जाता रहा।
सन् 1947 से इस किले के भीतर ट्रांसकार्पेथियन म्यूजियम ऑफ लोकल हिस्ट्री संचालित हो रहा है।https://uma.lvivcenter.org/en/photos/437 Uzhhorod castle अर्बन मीडिया आर्काइव en उझहोरोड किला 2026-08-23https://lart.lviv.ua/en/objects/zakarpatski-kraieznavchyi-muzei Transcarpathian Museum of Regional History, named after Tyvodar Lehotsky lart.lviv.ua en 2026-08-23 अक्तूबर 2026 InternetArchiveBot वर्तमान में किले के प्रांगण में 14वीं सदी के एक कैथेड्रल के ऐतिहासिक खंडहर और 19वीं सदी की उत्कृष्ट लौह मूर्तियाँ भी मौजूद हैं।
भूगोल और जनसांख्यिकी
उझहोरोड यूक्रेन का सबसे पश्चिमी शहर और ज़कारपत्तिया ओब्लास्ट का प्रशासनिक केंद्र है। यह यूरोपीय संघ के सदस्य देश स्लोवाकिया की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से मात्र 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से यह नगर कार्पेथियन पर्वतों के यूक्रेनी हिस्से की तलहटी में बसा हुआ है। शहर के भौगोलिक परिदृश्य की सबसे प्रमुख विशेषता यहाँ स्थित एक 30 मीटर ऊँची पहाड़ी है, जिस पर ऐतिहासिक उझहोरोड किला निर्मित है।https://archive.kyivpost.com/lifestyle/uzhhorod-is-ukraines-far-western-getaway-402447.html Uzhhorod is Ukraine's far western getaway - Nov. 19, 2015 Melkozerova Veronika 19 नवम्बर 2015 कीव पोस्ट 23 अगस्त 2026 अंग्रेज़ी
उझ नदी शहर के बीचों-बीच से होकर प्रवाहित होती है और इसे दो मुख्य भागों में विभाजित करती है। पहाड़ों से घिरे होने के कारण यहाँ की जलवायु अपेक्षाकृत सौम्य है; यही कारण है कि नगर का औसत तापमान आमतौर पर शेष यूक्रेन की तुलना में कुछ डिग्री अधिक रहता है।
लगभग 1,15,000 की जनसंख्या वाला यह नगर एक बहुसांस्कृतिक और बहुजातीय क्षेत्र है। यहाँ की आबादी में मुख्य रूप से यूक्रेनियन, हंगेरियन और रोमानियाई मूल के लोग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शहर में लगभग 5,000 लोगों का एक महत्वपूर्ण रोमा समुदाय भी निवास करता है।
किले के विहंगम दृश्य
Pano vid s boinicy sever.jpg 773px किले की ओर से उझहोरोड का विहंगम दृश्य
Uzhhorod-castle-entrance-panorama.jpg 773px उझहोरोड किले का विहंगम दृश्य
Uzhhorod-castle-rear-bastion-panorama.jpg 773px किला परिसर – शहरवासियों का एक पसंदीदा विश्राम स्थल
Uzhhorod-castle-main-building.jpg 773px उझहोरोड किले के मुख्य गढ़ का विहंगम दृश्य
इन्हें भी देखें
तारास पहाड़ी
सेंट जॉर्ज कैथेड्रल,ल्वीव
होली ट्रिनिटी चर्च, झोवक्वा
सन्दर्भ
श्रेणी:यूक्रेन में दुर्ग
श्रेणी:युक्रेन