411 REFERENCE · Wikipedia
मई गाँव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई गाँव हाथरस जिले की सादाबाद तहसील एवं विकास खंड सादाबाद का एक गांव है। हाथरस ज़िला बनने से पहले ये गांव मथुरा जिले का हिस्सा था ।मई कस्बा, NH 91 पर स्थित आगरा जिले के खंदौली कस्बे से बलदेव(दाऊजी,मथुरा) मार्ग पर 7 km दूरी पर है।मई कस्बे से 17 km दूरी पर विश्व प्रसिद्ध भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदेव जी(दाऊजी)का मंदिर बलदेव(मथुरा)कस्बा में स्थित है एवं बलदेव कस्बे से थोड़ी दूरी(7km)पर यमुना के तट पर रमण रेती आश्रम एवं श्रीकृष्ण की जन्मस्थली गोकुल स्थित है।मई कस्बे से 14km दूरी पर पवित्र यमुना नदी पर भगवान शिव का मंदिर एवं कैलाश घाट स्थित है जोकि आगरा जिले के कैलाश गांव में पड़ता है। वर्तमान में मई गांव एक कस्बा के रूप में विकसित हो रहा है।मई कस्बा सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख महानगर आगरा से 25 किलोमीटर,जिला मुख्यालय हाथरस से 30किलोमीटर और मथुरा शहर से 30किलोमीटर दूरी पर है। यहां कानून व्यवस्था हेतु एक पुलिस चौकी स्थापित है जोकि थाना सादाबाद के अंतर्गत आती है।मई कस्बे में एक डाकघर स्थित है मई कस्बे के पिनकोड 281302 है।कस्बे में एक टेलीफोन एक्सचेंज,33 kv का बिजलीघर स्थापित है।यहाँ से आगरा और मथुरा के लिए परिवहन की भी अच्छी व्यवस्था है।यहाँ सभी वर्ग के लोग मिलजुलकर रहते हैं। कस्बे की जनसंख्या लगभग 6000 एवं लगभग 3500 वोटर हैं।यहाँ का मुख्य रोजगार कृषि कार्य है यहाँ मुख्य रूप से आलू की खेती होती है।वर्तमान में बहुत से युवा सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में नोकरी कर रहे हैं।