411 REFERENCE · Wikipedia
राधा रमण मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्री राधारमण मंदिर वृन्दावन Radha Raman Temple 2.jpg राधारमण मंदिर, वृन्दावन का प्रवेश द्वार श्री राधारमण लाल जू मन्दिर भारत उत्तर प्रदेश मथुरा वृन्दावन 169.77 भगवान श्रीकृष्ण मंदिर जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, शरद पूर्णिमा राजस्थानी स्थापत्य कला] लगभग 1542 ई. गोपाल भट्ट गोस्वामी https://radharaman.org India Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में स्थिति 27 35 7.335 N 77 41 55.56 E type:landmark inline,title
श्री राधारमण मंदिर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वृन्दावन नगर में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है, जो श्रीकृष्ण के राधा रमण स्वरूप को समर्पित है। यह मंदिर वृन्दावन के सात प्रमुख प्राचीन मंदिरों में से एक है, जिनमें राधा वल्लभ मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, राधा मदन मोहन मंदिर, राधा गोविंद देव मंदिर, राधा श्यामसुंदर मंदिर और राधा गोकुलानंद मंदिर भी शामिल हैं। इस मंदिर में शालीग्राम शिला से प्रकट हुए स्वयंभू श्रीकृष्ण की मूर्ति विराजमान है।The history of Sri Radha Raman Temple http://www.salagram.net/sstp-RadhaRamanVrindavan.html salagram.net 2025-05-05 11 अक्तूबर 2008 https://web.archive.org/web/20081011192707/http://www.salagram.net/sstp-RadhaRamanVrindavan.html dead Anand D. Krishna: The Living God of Braj https://books.google.com/books?id=EsvSwdUgQYcC&q=radha+purana 1992 Abhinav Publications 978-81-7017-280-2 103 enवृंदावन के राधा रमण मंदिर से जुड़ी रोचक बातें https://www.herzindagi.com/hindi/society-culture/facts-about-radha-raman-temple-in-vrindavan-article-217796 HerZindagi hi 5 मई 2025दिल्ली के पास मथुरा-वृंदावन तो देखा होगा, अब देखिए यहां के वो 7 मंदिर जहां श्री कृष्ण खुद बरसाते हैं कृपा https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/religious-trip/5-hindu-temples-dedicated-to-lord-krishna-in-mathura-vrindavan-nearby-delhi-and-agra-check-full-list/articleshow/111420592.cms Navbharat Times hi 6 मई 2025
इतिहास
राधारमण शब्द का अर्थ है "राधा का प्रियतम"। यह मंदिर लगभग 500 वर्ष पूर्व गोपाल भट्ट गोस्वामी द्वारा स्थापित किया गया था।http://www.radharaman.org/ Home Sri Radha Raman 2025-05-05 en 15 जून 2017 https://web.archive.org/web/20170615044022/http://www.radharaman.org/ dead ऐसा माना जाता है कि चैतन्य महाप्रभु के विग्रह लीलासमाप्ति के बाद जब गोपाल भट्ट गोस्वामी विरह में थे, तब उन्हें स्वप्न में भगवान ने दर्शन देकर नेपाल जाकर शालग्राम शिला प्राप्त करने का निर्देश दिया।
नेपाल की काली गण्डकी नदी में स्नान करते समय उनके जलपात्र में बार-बार 12 शालग्राम शिलाएं आ गईं। एक पूर्णिमा की रात गोस्वामी जी ने उन्हें पूजन के उपरांत टोकरी से ढक दिया। अगली सुबह जब उन्होंने टोकरी हटाई, तो पाया कि एक शिला से श्रीकृष्ण की सुंदर त्रिभंग मुद्रा में मूर्ति प्रकट हो चुकी थी। उस दिन से यह मूर्ति ही राधा रमण के रूप में पूजित है।Hawley, John C. At Play with Krishna: Pilgrimage Dramas From Brindavan Motilal Banarsidass 1992 4–5 81-208-0945-9 https://books.google.com/books?id=NHdZH-d2xM4C&pg=PA4Valpey, Kenneth Russell Attending Kṛṣṇa's image: Caitanya Vaiṣṇava mūrti-sevā as devotional truth Routledge 2006 0-415-38394-3 https://www.amazon.com/gp/reader/0415383943 53गंडक नदी की शालग्राम शिला से प्रकट हुए राधारमण लाल जू https://www.jagran.com/uttar-pradesh/mathura-radharaman-lal-ju-appeared-in-shaligram-of-gandak-river-23318633.html दैनिक जागरण hi 5 मई 2025
विशेषताएँ
यह मूर्ति स्वयं शालग्राम से प्रकट हुई है, अतः इसे स्वयंभू स्वरूप माना जाता है।
इस मंदिर में ठाकुर जी की मूर्ति एक ही है, किंतु उस एक मूर्ति में तीन स्वरूपों की झलक दिखाई देती है। भक्तों का मानना है कि कभी यह मूर्ति गोविंद देव जी के समान प्रतीत होती है, कभी इसका वक्ष स्थल गोपीनाथ जी की भांति दिखाई देता है, और कभी चरणों में मदन मोहन जी के विग्रह के दर्शन होते हैं। इस प्रकार, यह प्रतिमा तीनों विख्यात स्वरूपों का संगम मानी जाती है।
मंदिर में गोपाल भट्ट गोस्वामी की समाधि भी स्थित है।
यहाँ चैतन्य महाप्रभु का "उन्नग वस्त्र" भी सुरक्षित रखा गया है।
भोग प्रसाद केवल गोस्वामी परिवारों के पुरुष सदस्य बनाते हैं और सेवा का दायित्व भी उन्हीं के पास होता है।
ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में लगभग 500 वर्षों से अग्नि स्वयं जल रही है और उसी अग्नि से प्रतिदिन ठाकुर जी की आरती की जाती है।होली 2024: मथुरा के राधा रमण मंदिर में रंगों में भीगे श्रद्धालु, 500 सालों से जल रही अग्नि https://hindi.moneycontrol.com/news/india/trends/holi-2024-mathura-shri-radha-raman-temple-vrindavan-devotees-drenched-in-colors-1831121.html Moneycontrol Hindi hi 5 मई 2025अविश्वसनीय! मथुरा के इस मंदिर में 500 सालों से नहीं जलाई गई माचिस, फिर भी हर दिन जलती है आग https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-unbelievable-this-mathura-lord-radha-krishna-temple-never-used-match-box-to-lit-fire-in-500-years-its-incredible-india-8191837.html News18 हिंदी hi 6 मई 2025 9 अप्रैल 2024 https://web.archive.org/web/20240409184724/https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-unbelievable-this-mathura-lord-radha-krishna-temple-never-used-match-box-to-lit-fire-in-500-years-its-incredible-india-8191837.html dead
वर्तमान व्यवस्था
मंदिर का प्रशासन और पूजा व्यवस्था गोपाल भट्ट गोस्वामी की वंश परंपरा से संबंधित गोस्वामी परिवारों द्वारा की जाती है।https://rfp.org/shrivatsa-goswami/ Shrivatsa Goswami rfp.org 2025-05-05 en जून 2025 InternetArchiveBot http://interfaithharmonyweek.info/speakers/139-acharya-shri-shrivatsa-goswami.html Interfaith Dialogue and Cooperation interfaithharmonyweek.info 2025-05-05 20 सितंबर 2024 https://web.archive.org/web/20240920114407/https://interfaithharmonyweek.info/speakers/139-acharya-shri-shrivatsa-goswami.html dead श्री राधा रमण मंदिर: वृन्दावन का पवित्र तीर्थस्थल https://khabarhartaraf.in/spirituality/shri-radha-raman-temple-the-holy-pilgrimage-site-of-vrindavan-know-its-history-and-importance/ 2024-08-06 2025-05-05 hi https://web.archive.org/web/20250518141029/https://khabarhartaraf.in/spirituality/shri-radha-raman-temple-the-holy-pilgrimage-site-of-vrindavan-know-its-history-and-importance/ 18 मई 2025 dead
संबंधित स्थल
राधा वल्लभ मंदिर
बाँके बिहारी मंदिर
राधा दामोदर मंदिर
राधा मदन मोहन मंदिर
गोविंद देव जी मंदिर
निधिवन
प्रीतम मंदिर
वृन्दावन चन्द्रोदय मंदिर
सन्दर्भ
श्रेणी:वृन्दावन
श्रेणी:हिन्दू मंदिर
श्रेणी:राधा-कृष्ण मंदिर
श्रेणी:गोस्वामी सम्प्रदाय
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के मंदिर
श्रेणी:1542 में स्थापित