Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैलाश सत्यार्थी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैलाश सत्यार्थी Kailash Satyarthi.jpg कैलाश सत्यार्थी 1954 01 11 विदिशा, मध्य प्रदेश, भारत भारतीय हिन्दू सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान, विदिशा बाल अधिकार कार्यकर्ता, प्रारंभिक बाल शिक्षा कार्यकर्ता http://timesofindia.indiatimes.com/india/Who-is-Kailash-Satyarthi/articleshow/44771656.cms 'Who is Kailash Satyarthi?' द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 2014-10-10 2014-10-10 https://web.archive.org/web/20141010152744/http://timesofindia.indiatimes.com/india/Who-is-Kailash-Satyarthi/articleshow/44771656.cms 10 अक्तूबर 2014 live दी अचेनर अंतर्राष्ट्रीय शान्ति पुरस्कार, जर्मनी (1994)रोबर्ट एफ॰ कैनेडी मानवाधिकार पुरस्कार (1995)इतालवी सीनेट का पदक (2007)अल्फोंसो कोमिन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (2008) लोकतंत्र के रक्षक पुरस्कार (2009)नोबेल शान्ति पुरस्कार (2014) सक्रियतावाद के लिए kailashsatyarthi.net कैलाश सत्यार्थी (जन्म: 11 जनवरी 1954) एक भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल-श्रम के विरुद्ध पक्षधर हैं। उन्होंने 1980 में बचपन बचाओ आन्दोलन की स्थापना की जिसके बाद से वे विश्व भर के 144 देशों के 83,000 से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर चुके हैं। सत्यार्थी के कार्यों के कारण ही वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ द्वारा बाल श्रम की निकृष्टतम श्रेणियों पर संधि सं॰ 152 को अंगीकृत किया गया, जो अब दुनियाभर की सरकारों के लिए इस क्षेत्र में एक प्रमुख मार्गनिर्देशक है। उनके कार्यों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों व पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया है। इन पुरस्कारों में वर्ष 2014 का नोबेल शान्ति पुरस्कार भी शामिल है जो उन्हें पाकिस्तान की नारी शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई के साथ सम्मिलित रूप से प्रदान किया गया है।http://navbharattimes.indiatimes.com/india/Know-about-nobel-prize-winner-kailash-satyarthi/articleshow/44772125.cms जानिए शांति का नोबेल जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी को 10 अक्तूबर 2014 https://web.archive.org/web/20141011045004/http://navbharattimes.indiatimes.com/india/know-about-nobel-prize-winner-kailash-satyarthi/articleshow/44772125.cms 11 अक्तूबर 2014 live परिचय भारत के मध्य प्रदेश के विदिशा में जन्मे कैलाश सत्यार्थी 'बचपन बचाओ आंदोलन' चलाते हैं। वे पेशे से वैद्युत इंजीनियर हैं किन्तु उन्होने 26 वर्ष की उम्र में ही करियर छोड़कर बच्चों के लिए काम करना शुरू कर दिया था। इस समय वे 'ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' (बाल श्रम के ख़िलाफ़ वैश्विक अभियान) के अध्यक्ष भी हैं। वर्तमान समय (अक्टूबर २०१४) में सत्यार्थी नई दिल्ली में रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुमेधा, पुत्र, पुत्रवधू तथा पुत्री हैं। सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त वे एक अच्छे पाकशास्त्री (कुक) भी हैं। पुरस्कार एवं सम्मान 2015 :हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पुरस्कार "ह्युमेनीटेरियन पुरस्कार " से सम्मानित। यह पुरस्कार सबसे पहले भारत में सत्यार्थी को प्राप्त हुआ है। http://www.jagran.com/news/world-nobel-laureate-kailash-satyarthi-gets-prestigious-harvard-prize-13043103.html संग्रहीत प्रति 17 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151017233203/http://www.jagran.com/news/world-nobel-laureate-kailash-satyarthi-gets-prestigious-harvard-prize-13043103.html 17 अक्तूबर 2015 live 2014: नोबेल शांति पुरस्कार 2009: डिफेण्डर्स ऑफ डेमोक्रैसी पुरस्कार (अमेरिका) 2008: अल्फांसो कोमिन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (स्पेन) 2007: इटली के सिनेट का स्वर्ण पदक 2007: अमेरिका के स्टेट विभाग द्वारा 'आधुनिक दासता को समाप्त करने के लिये कार्यरत नायक' का सम्मान 2006: फ्रीडम पुरस्कार (US) 2002: वालेनबर्ग मेडल (मिशिगन विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त) 1998: गोल्डेन फ्लैग पुरस्कार (नीदरलैण्ड्स) 1995: रॉबर्ट एफ केनेडी मानव अधिकार पुरस्कार (अमेरिका) 1995: ट्रम्पेटर पुरस्कार (अमेरिका) 1993: अशोक फेलो चुने गये। (अमेरिका) सन्दर्भ Kailash Satyarthi कैलाश सत्यार्थी बाहरी कड़ियाँ http://www.kailashsatyarthi.net/ k_satyarthi कैलाश सत्यार्थी श्रेणी:1954 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:नोबेल पुरस्कार सम्मानित भारतीय‎ श्रेणी:मध्य प्रदेश के लोग श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता