Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रेरण तापन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|प्रेरण द्वारा तापित एक वस्तु विद्युत चालक पदार्थों को विद्युतचुम्बकीय प्रेरण द्वारा उत्पन्न भँवर धाराओं द्वारा उत्पन्न ऊष्मा से गरम करने को प्रेरण तापन (Induction heating) या 'प्रेरणीय तापन' कहते हैं। किसी वस्तु को गरम करने के लिए प्रयुक्त प्रेरण तापक वस्तुतः एक विद्युतचुम्बक होता है जिससे उच्च आवृत्ति की प्रत्यावर्ती धारा प्रवाहित की जाती है। गरम करने के लिए आवश्यक ऊष्मा चुम्बकीय हिस्टेरिसिस का उपयोग करके भी पैदा की जा सकती है। प्रेरण तापन के लिए जो आवृत्ति उपयोग में लायी जाती है वह गरम की जाने वाली वस्तु के आकार, उसके पदार्थ का प्रकार, कपुलिंग आदि कई बातों पर निर्भर करती है। (१ किलोहर्ट्स से लेकर हजारो किलोहर्ट्ज तक हो सकती है) सन्दर्भ श्रेणी:तापन श्रेणी:विद्युत गतिकी