411 REFERENCE · Wikipedia
मीर अस्पताल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मीर चिकित्सा केन्द्र (מרכז רפואי מאיר उच्चारण: मेर्काज़ रीफ़ू'इ मी'इर) इज़राइल के क्फ़ार साबा नगर का में एक अस्पताल है। यह इज़राइल का सातवाँ सबसे बड़ा अस्पताल परिसर है।http://www.nrg.co.il/online/16/ART1/578/331.html 2007-09-14 Ayala Hurwicz 2007-05-07 हिब्रू Sheba - Largest Hospital in Israel https://web.archive.org/web/20160514215644/http://www.nrg.co.il/online/16/ART1/578/331.html 14 मई 2016 dead
इतिहास
क्फ़ार साबा में यह चिकित्सालय आम जनता के लिए 15 जुलाई 1956 को टीबी और श्वास सम्बन्धी बीमारियों के उपचार हेतु खोला गया था। 1962 में, मीर को एक आम अस्पताल में परिवर्तित कर दिया गया और अब यह सापिर चिकित्सा केन्द्र का एक भाग है।https://web.archive.org/web/20101212214109/http://www.clalit.co.il/he-il/english 12 दिसंबर 2010 about क्लैलिट स्वास्थ्य सेवाएँ
मीर अस्पताल में उच्च जनसंख्या वाले पूर्वी शारॉन मैदान में बसे विविध जातीय समुदाय के लोगों का उपचार किया जाता है, जिसमें आसपास के गाँवों और कस्बों के अरब-इज़राइली रोगी भी होते हैं। इस अस्पताल का नाम डा. जोसफ़ मीर (1890-1955) के नाम पर पड़ा जो सार्वजनिक रोगी निधि के मुखिया और इज़राइल पूर्व-राज्य के स्वास्थ्य मन्त्रालय के निदेशक थे। मीर उस समय प्रचलित अभिजात वर्गीय निजी स्वास्थय सेवा के विरोधी थे और उनका कहना था कि स्वास्थय सेवाएँ सार्वजनिक और समान होनी चाहिए ताकि जन-साधारण के स्वास्थ्य स्तर को सुधारा जा सके।Meir Medical Center: About Us >> History https://web.archive.org/web/20110618022455/http://www.clalit.org.il/meir/Content/Content.asp?CID=153&u=467 18 जून 2011 आज, जब मीर अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों को जीवन रक्षा के लिए बुलाया जाता है तो वे सम्प्रदाय, नस्ल या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करते, और सीमा के पार के फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण वाले कस्बे कालकिल्या से आए रोगियों को भी भर्ती करते हैं।Meir Maternity Ward Staff Save 20 Year-Old Arab Motherजून 2020 InternetArchiveBot
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:इज़राइल के अस्पताल