Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पॉकेट पी.सी. २०००

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पॉकेट पी.सी. २०००Pocket PC 2000 पॉकेट पी.सी. २००० का today screen. माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ मोबाइल बंद स्रोत 2000 4 19 पॉकेट पी.सी. २००२ 10 सितंबर, 2007 को समर्थन समाप्त July 2015 पॉकेट पी.सी. २००० (अंग्रेजी में: Pocket PC 2000) या पॉकेट पीसी 2000, जिसे मूल रूप से "रैपियर" ("Rapier")De Herrera, Chris. Windows CE/Windows Mobile Versions https://web.archive.org/web/20190904061634/http://www.pocketpcfaq.com/wce/versions.htm 4 सितंबर 2019 . pocketpcfaq.com. Retrieved September 6, 2007. नाम दिया गया था, 19 अप्रैल, 2000 को जारी किया गया था, और यह विंडोज़ सी.ई. 3.0 पर आधारित था। यह उस चीज की शुरुआत थी जो बाद में विंडोज मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम से जाना गया, और इसे पाम-साइज़ पीसी (Palm-Size PCs) पर चलने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम के उत्तराधिकारी होने के उद्देश्य से बनाया गया था। इस तरह के पाम-साइज़ पीसी अनुप्रयोगों (applications) के साथ बैकवर्ड संगतता (Backwards compatibility) वाले गुण को बरकरार रखा गया था। पॉकेट पीसी 2000 का उद्देश्य मुख्य रूप से पॉकेट पी.सी. उपकरणों मे इसके उपयोग के लिए था, लेकिन इसमे कई पाम-आकार के (हथेली के आकार के) पीसी उपकरणों में भी अपडेट किए जा सकने की क्षमता थी। आगे चलकर कई पॉकेट पीसी 2000 फोन जारी किए गए थे, हालांकि उस समय माइक्रोसॉफ्ट का "स्मार्टफोन" हार्डवेयर प्लेटफॉर्म अभी तक नहीं बनाया गया था। जारी किए गये इस संस्करण द्वारा समर्थित एकमात्र रिज़ॉल्यूशन 240 x 320 (QVGA) था। हटाने योग्य भंडारण कार्ड (storage card) प्रारूप जो इसके द्वारा समर्थित थे, वे थे कॉम्पैक्ट फ्लैश और मल्टीमीडिया कार्ड। उस समय तक पॉकेट पीसी उपकरणों को एक विशिष्ट सीपीयू वास्तुकला (architecture) के साथ मानकीकृत नहीं किया गया था। नतीजतन, पॉकेट पीसी 2000 को कई सीपीयू आर्किटेक्चर (architectures) के लिए जारी किया गया ; जैसे कि- SH-3, MIPS, और ARM आर्किटेक्चर के लिए। इन्फ्रारेड (IR) फ़ाइल बीमिंग (File beaming) क्षमता मूल हार्डवेयर विशेषताओं में से एक थी। पॉकेट पीसी 2000 सौंदर्यशास्त्रीय रूप से विंडोज़ 98, विंडोज़ मी और विंडोज़ 2000 से मिलता जुलता है। पॉकेट पीसी 2000, 10 सितंबर, 2007 तक असमर्थित हो चुका है। इस प्रारंभिक रिलीज़ में कई अंतर्निहित (built-in) एप्लिकेशन थे,De Herrera, Chris. More Than a PDA! https://web.archive.org/web/20080821195751/http://www.pocketpcmag.com/cms/_archives/May00/MorethanPDA.asp 2008-08-21 . Pocket PC Magazine. Retrieved September 14, 2007. उनमें से कई अपने डेस्कटॉप समकक्षों, जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट रीडर, माइक्रोसॉफ्ट मनी, पॉकेट इंटरनेट एक्सप्लोरर और विंडोज़ मीडिया प्लेयर से मेल खाते थे। पॉकेट ऑफिस नामक माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक संस्करण भी इसमे मौजूद गया था जिसमे पॉकेट वर्ड, पॉकेट एक्सेल और पॉकेट आउटलुक शामिल थे। नोट्स नामक, नोट लिखने वाली एक ऐप ने अपनी पहली रिलीज़ देखी और इसे विंडोज़ मोबाइल के बाद के संस्करणों द्वारा भी समर्थित किया गया। इंटेलिजेंट कैरेक्टर रिकग्निशन (Intelligent character recognition) के सपोर्ट ने नोट्स के माध्यम से ऑपरेटिंग सिस्टम को यह क्षमता प्रदान की कि वह लिखावट की विभिन्न शैलियों को पहचान सके, ताकि सटीकता और मान्यता के स्तर में सुधार हो । सन्दर्भ श्रेणी: विंडोज़ सी.ई. डिवाइस