Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्ट्रेट द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्ट्रेट द्वीपStrait Island India Andaman and Nicobar Islands अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में स्थिति 12.215 N 92.930 E region:IN-AN_type:isle_dim:50000_source:GNS-enwiki inline,title बंगाल की खाड़ी अण्डमान द्वीपसमूह हिन्द महासागर 2.87 3.2 1.5 8.7 27 ज़िला उत्तर और मध्य अण्डमान ज़िला द्वीपसमूह अण्डमान द्वीपसमूह द्वीप उपसमूह पूर्व बारातांग समूह तालुका रंगत 39 2011 भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 744203 दूरभाष कोड 031927 http://www.and.nic.in/ yes भाषाएँ हिन्दी, बृहत अण्डमानी स्ट्रेट द्वीप (Strait Island) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का एक द्वीप है। यह ६.०१ वग किमी क्षेत्रफल का एक छोटा द्वीप है जहाँ बृहत अण्डमानी समुदाय (ग्रेट अण्डमानी) के लिये एक आरक्षित क्षेत्र बनाया गया है।Awaradi, S.A. 1990. Computerized Master Plan 1991-2021 for Welfare of Primitive Tribes of Andaman and Nicobar Islands, Andaman and Nicobar Administration, Port Blair."Andaman and Nicobar Islands: Past and Present," S. Ram (Editor), Akansha Publishing House, 2001, ISBN 9788187606093Abram David Edwards Nick Ford Mike Daniel Jacobs Shafik Meghji The Rough Guide to India http://books.google.com/books?id=-g9fFN8nHjwC&pg=PA940 20 January 2011 Rough Guides 978-1-84836-563-6 940 विवरण स्ट्रेट द्वीप बारातांग द्वीप से ५.५ किमी पूर्व में बृहत अण्डमान द्वीपों और रिची द्वीपसमूह के बीच की डिलिजेंट जलसन्धि (Diligent Strait) में स्थित है। २००१ की जनगणना में यहाँ १५ परिवारों में ४२ लोग रह रहे थे, जिनमें से २८ पुरुष थे। यह वन से ढका हुआ द्वीप है जिसकी गुफ़ाओं में पक्षियों ने घर बनाये हुये हैं और जिसपर कभी हिरण भारी मात्रा में रहा करते थे। जब बृहत अण्डमान के मुख्य द्वीपों पर बृहत अण्डमानियों की संख्या विलुप्ति के कागार पर आ पहुँची तो अण्डमान प्रशासन ने इस समुदाय को बचाने के लिये इस द्वीप को उनके लिये आरक्षित घोषित कर दिया। बृहत अण्डमानियों के शरीरों में कई साधारण रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं होती जिस कारणवश अन्य समुदायों से हल्का सम्पर्क भी उनके लिये अक्सर घातक सिद्ध हो जाता है। इस द्वीप पर उनके लिये पक्के मकान निर्मित हुए। आधे द्वीप पर वह रहते हैं और द्वीप के अन्य भाग में पुलिस, चिकित्सा और अन्य जनकल्याण कर्मचारी रहते हैं। बच्चों के लिये एक पाठशाला भी है। घरों के पास नारियल, आम और इमली के पेड़ हैं। हर दो सप्ताह में पोर्ट ब्लेयर आने-जाने वाली नौका इस द्वीप का अन्य जगहों के लिये एकमात्र यातायात का साधन है।Abbi, A. 2006. Endangered Languages of Andaman Islands. Muenchen: Lincom GmbHManoharan, S. 1989. A Descriptive and Comparative Study of the Andamanese Language. Calcutta: Anthropological Survey of India इन्हें भी देखें बृहत अण्डमानी लोग रिची द्वीपसमूह उत्तर और मध्य अण्डमान ज़िला अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह सन्दर्भ श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के गाँव श्रेणी:उत्तर और मध्य अण्डमान ज़िला श्रेणी:उत्तर और मध्य अण्डमान ज़िले के गाँव श्रेणी:उत्तर और मध्य अण्डमान ज़िले के द्वीप