411 REFERENCE · Wikipedia
डाकन कोटड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डाकन कोटड़ा राजस्थान के उदयपुर जिले का एक गाँव है, जो आंशिक रूप से उदयपुर नगर निगम के अंतर्गत आता है। पहले यह ग्रिवा तहसील के अंतर्गत आता था। डाकन कोटड़ा गाँव के मध्य में राजपूतों के घर हैं तथा इसके आस-पास आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं, जिनके नाम हैं- आर्यों का फलाँ, खेड़वा, चोटिया मगरा, भेड़वी, खेराखेत आदि। डाकन कोटडा के मध्य में से राष्ट्रिय राजमार्ग भी निकल रहा है। यह उदयपुर-जयसमंद मार्ग पर स्थित है।
डाकन कोटड़ा का नाम पहले कोटड़ा था। फिर यहाँ पर चिट्ठी-पत्री का काम होने लगा। सलूम्बर से चुण्डावत राज घराने की जो चिट्ठियाँ आती थीं, उन पर यहाँ सील लगती थी और फिर वो आगे गोगुंदा या दूसरे राज घरानों को जाती थीं। डाक का काम होने की वजह से धीरे-धीरे इसका नाम डाक कोटड़ा पड़ गया जो बाद में बदलता हुआ डाकन कोटड़ा हो गया।
डाकन कोटड़ा के आर्यों का फलाँ क्षेत्र में गिट्टी के खनन का कार्य होता है। इसके अलावा यहाँ पर कई प्रतिष्ठान भी हैं, जैसे सत्यनाम ऑटोमोबाइल्स, रामया रिसोर्ट आदि।
श्रेणी:उदयपुर ज़िले के गाँव