411 REFERENCE · Wikipedia
प्रमुख टाइप पैड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रमुख टाइप पैड (en Pramukh Type Pad no) एक मुक्तस्रोत प्रोग्राम है जो हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं (लिपियों) को लिखने के लिये अत्यन्त उपयोगी है। इसके विकासकर्ता विशाल मोणपरा हैं जिन्होनें भारतीय भाषाओं के लिये इण्डिक आएमई प्लग-इन, प्रमुख जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरी, तथा अन्य कई उपयोगी सॉफ्टवेयर भी विकसित किये हैं।
विशेषताएँ
'प्रमुख टाइप पैड' की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
यह प्रोग्राम 'आनलाइन' चलाया जा सकता है या डाउनलोड करके 'आफलाइन' उपयोग में लाया जा सकता है।
यह साधारण टेक्स्ट या 'रिच टेक्स्ट' में लिखने की सुविधा प्रदान करता है।
इसकी सहायता से देवनागरी सहित भारत की प्रमुख लिपियों में लिखा जा सकता है।
इसका कुंजीपटल ध्वन्यात्मक लिप्यन्तरण (en Phonetic transliteration no) पर आधारित है।
वर्तमान में इसमें गुजराती के लिये वर्तनी जाँचक भी उपलब्ध है।
माइक्रोसाफ्ट वर्ड से रिच टेक्स्ट कॉपी करके इसमें सीधे चिपकाया जा सकता है।
इन्हें भी देखें
गमभन
बरह
बाहरी कड़ियाँ
'प्रमुख टाइप पैड' पर जाइये
श्रेणी:सॉफ्टवेयर
श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग
श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग
श्रेणी:भारत की भाषाएँ