Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महावीर शर्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महावीर शर्मा (२० अप्रैल १९३३-१७ नवम्बर २०१०) आप्रवासी हिंदी लेखक थे, जिन्होंने ब्रिटेन को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। उन्होंने हिंदी में एम॰ए॰ किया तथा लंदन यूनिवर्सिटी तथा ब्राइटन यूनिवर्सिटी में मॉडर्न गणित, ऑडियो विज़ुअल एड्स तथा स्टटिस्टिक्स की शिक्षा ली। उन्होंने उर्दू भी पढ़ी थी और वे कुशल गजलकार के रूप में भी जाने जाते थे। कार्यक्षेत्र 1962 से 1964 तक स्व: श्री ढेबर भाई जी के प्रधानत्व में "भारतीय घुमंतू जन सेवक संघ" के अंतर्गत "राजस्थान रीजनल ऑर्गनाइज़र" के रूप में कार्य किया। 1965 में इंग्लैंड प्रस्थान। 1982 तक भारत, इंग्लैंड तथा नाइजीरिया में अध्यापन। 1992 स्वैच्छिक पद से निवृत्ति के बाद लंदन ही मेरा स्थाई निवास स्थान है। 1960 से 1964 तक की अवधि में "महावीर यात्रिक" के नाम से कुछ हिंदी और उर्दू की मासिक तथा साप्ताहिक पत्रिकाओं में कविताएँ, कहानियाँ और लेख महावीर यात्रिक नाम से प्रकाशित। इंग्लैंड में आने के कुछ समय के पश्चात साहित्य से जुड़ी हुई कड़ी टूट गई थी, अब वह कड़ी फिर से जुड़ गई है। इन्हें भी देखें आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहास हिंदी साहित्य बाहरी कड़ियाँ लोकप्रिय प्रवासी कथाकार व उनकी रचनाएं लोकप्रिय प्रवासी कवि व उनकी कविताएँ यू के में हिंदी:उद्भव और विकास श्रेणी:ब्रिटेन के प्रवासी हिंदी लेखक