411 REFERENCE · Wikipedia
अगाटा कोर्नहौसर डूडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगाता कोर्नहाउजर दूदा Agata Kornhauser-Duda (cropped).jpg पोलैंड की प्रथम महिला एंड्रेज डूडा पद ग्रहण (अनौपचारिक) 6 अगस्त 2015 अन्ना कोमोरोस्का अगाता कोर्नहाउजर 1972 04 02 y क्रकाउ,पोलैंड लॉ एंड जस्टिस एंड्रेज डूडा 1994 किंगा जूलियन कोर्नहाउजर एलिजा वोज्ना प्रेसिडेंशियल पैलेस जगियेलोनियन यूनिवर्सिटी 40px|Order of Leopold (Belgium) 40px|Royal Norwegian Order of Merit 40px|link=Order of the White Rose of Finland 40px 40px|link=Order of Diplomatic Service Merit
अगाता कोर्नहाउजर दूदा (Agata Kornhauser-Duda; जन्म 2 अप्रैल 1972) पोलिश की एक पूर्व शिक्षक और वर्तमान में पोलैंड की प्रथम महिला (राष्ट्राध्यक्ष की पत्नी) हैं। उनका विवाह पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा से हुआ है।
पृष्ठभूमि और परिवार
कोर्नहाउजर का जन्म क्रकाउ में हुआ। उनके पिता जूलियन कोर्नहाउजर यहूदी मूल के पोलिश लेखक, साहित्यिक आलोचक और अनुवादक हैंMarek Bartosik, Andrzej Duda: spóźniony pociąg do polityki, Gazeta Krakowska, 2010-11-19 plhttp://www.ronslate.com/been_and_gone_poems_julian_kornhauser_translated_piotr_florczyk_marick_press on Been and Gone, poems by Julian Kornhauser, translated by Piotr Florczyk ronslate.com 19 मार्च 2024 31 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20180831075246/http://www.ronslate.com/been_and_gone_poems_julian_kornhauser_translated_piotr_florczyk_marick_press dead और उनकी माँ एलिजा वोज्ना पोलिश की भाषाशास्त्री है। उनके भाई का नाम जैकब है जो एक कवि और अनुवादक है।Kim jest szwagier Andrzeja Dudy? http://www.fakt.pl/polityka/jakub-kornhauser-kim-jest-szwagier-andrzeja-dudy-,artykuly,547731.html 19 मार्च 2024 Fakty
21 दिसंबर 1994 को उनकी शादी एंड्रेज डूडा से हुई। सन् 1995 में उनकी बेटी किंगा का जन्म हुआ जो विधि (कानून) की छात्रा है।"Pierwsza córka" Kinga. W kampanii u boku ojca, chwaliła "energię, uczciwość i dobre serce" http://www.tvn24.pl/wiadomosci-z-kraju,3/kinga-duda-corka-andrzeja-dudy,541238.html टीवीएन 24
पेशेवर करियर
वह क्रकाउ के जॉन III सोबिस्की हाई स्कूल में जर्मन भाषा की शिक्षिका रही,Teachers http://www.sobieski.krakow.pl/o-szkole/nauczyciele/ उन्होंने यहाँ सन् 1998 से शिक्षण कार्य आरम्भ किया है। उन्हें एक निष्पक्ष और समर्पित शिक्षिका के रूप में वर्णित किया गया है। राष्ट्रपति अभियान के दौरान उन्होंने स्कूल वर्ष के अंत तक अपने छात्रों के साथ रहने की कसम खाते हुए केवल एक दिन की छुट्टी ली थी।Wantuch Dominika Agata Kornhauser-Duda. Pierwsza Dama w stylu zachodnim http://krakow.gazeta.pl/krakow/1,44425,17983045,Agata_Kornhauser_Duda__Pierwsza_Dama_w_stylu_zachodnim.html 28 May 2015 Gazeta Wyborcza 25 May 2015 उनके पति भी इस विद्यालय से जुड़े रहे हैं लेकिन उन्होंने स्वयं इसके प्रतिद्वंद्वी बार्टोलोमिएज नोवोडवोर्स्की हाई स्कूल में पढ़ाई की।Rodzina Dudów: nowy prezydent jest zapalonym narciarzem i molem książkowym. Jego żona to wymagająca nauczycielka http://www.tvp.info/20194423/rodzina-dudow-nowy-prezydent-jest-zapalonym-narciarzem-i-molem-ksiazkowym-jego-zona-to-wymagajaca-nauczycielka 26 May 2015 TVP उन्होंने जगियेलोनियन विश्वविद्यालय में होर्स्ट बिएनेक के टेट्रालॉजी पर अपना शोध प्रबंध लिखा,Kornhauser-Duda Agata Andrzej to mój najlepszy przyjaciel. http://andrzejduda.pl/uploads/media/553e0c36265ab.pdf https://web.archive.org/web/20150505171419/http://andrzejduda.pl/uploads/media/553e0c36265ab.pdf dead 2015-05-05 जहां उनकी और उनके पति की मुलाकात हुई थी।Agata Kornhauser-Duda, żona Andrzeja Dudy http://www.expressilustrowany.pl/artykul/3875501,agata-kornhauserduda-zona-andrzeja-dudy,id,t.html?cookie=1 28 May 2015 Express Ilustrowany
पोलैंड की प्रथम महिला
6 अगस्त 2015 को जब उनके पति राष्ट्रपति बने तब वह पोलैंड की प्रथम महिला बनीं। 24 मई 2015 को आंद्रेज दूदा ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में 51.55% वोट हासिल करके जीत हासिल की जबकि उनके मौजूदा प्रतिद्वंद्वी ब्रोनिस्लाव कोमोरोव्स्की ने 48.45% वोट हासिल किए।http://prezydent2015.pkw.gov.pl/325_Ponowne_glosowanie PKW pkw.gov.pl 2015-05-27 https://web.archive.org/web/20150825214157/http://prezydent2015.pkw.gov.pl/325_Ponowne_glosowanie 2015-08-25 dead अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी प्रसारणों में उपस्थित होकर अपने पति का समर्थन किया। राजनीतिक मान्यताओं के संदर्भ में उनके भाई का मानना है कि कोर्नहाउजर अपने पति एंड्रेज डूडा से अधिक उदार है।
सन्दर्भ
श्रेणी:1972 में जन्मे लोग