411 REFERENCE · Wikipedia
अपराजिता (फॉण्ट)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अपराजिता विंडोज़ विस्टा, विंडोज़ ७ तथा विंडोज़ सर्वर २००८ में प्रयुक्त एक ओपनटाइप यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट है। यह सर्वप्रथम विंडोज़ विस्टा में आया था।
अपराजिता सुन्दर बनावट वाला फॉण्ट है जो कि ग्राफिक्स कार्यों हेतु उपयुक्त है हालाँकि यह छोटे फॉण्ट आकार में स्पष्ट नहीं दिखता। यह बड़े फॉण्ट आकार में शीर्षक (हैडिंग) आदि लिखने हेतु उपयुक्त है।
अपराजिता में देवनागरी के कुछ संयुक्ताक्षरों के वर्णखण्ड (ग्लिफ) नहीं हैं जैसे शृ, ंक आदि जिस कारण यह संस्कृत टैक्स्ट के प्रदर्शन एवं मुद्रण हेतु उपयुक्त नहीं।
बाहरी कड़ियाँ
माइक्रोसॉफ्ट की साइट पर अपराजिता सम्बन्धी जानकारी
श्रेणी:हिन्दी फॉण्ट