411 REFERENCE · Wikipedia
कुलोत्तुंग चोल तृतीय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2021
कुलोत्तुंग चोल तृतीय (१२०५-१२१८ ई.) चोल राज्य के वैभव के अपकर्षकाल का शासक था। इसने पहले तो पांड्यनरेश जटावर्मन कुलेश्वर को बुरी तरह पराजित किया था। बाद में उसने होयसल नरेश वल्लाल (द्वितीय) की सहायता से ही अपने राज्य पर अधिकार प्राप्त किया; किंतु उसे पांड्य नरेश की अधीनता स्वीकार करनी पड़ी। इसकी ख्याति कुभकोणम् के निकट त्रिभुवनम् में कंपहरेश्वर का मंदिर बनवाने के लिए हैं। इसके ही शासनकाल में कंबन ने रामावतारम् (तमिल रामायण) की रचना की थी।
श्रेणी:चोल वंश
श्रेणी:भारतीय शासक