Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जॉन हेनरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|पश्चिमी वर्जीनिया के ग्रीष्म-प्रदेश टैल्कॉट शहर के बाहर जॉन हेनरी की मूर्ति, पश्चिमी वर्जीनिया जॉन हेनरी एक अमरीकी लोककथा नायक है। वे मुक्त अफ़्रीकी-अमरीकी दास थे। वे छेनी वाले के रूप में पत्थर खोदने का काम करते थे। छेनी वाला व्यक्ति हथौड़े और छेनी के सहारे पत्थर में छेद करता है जिससे बारूद लगाकर पत्थर को तोड़ा जा सके और सुरंग या रेलमार्ग बनाया जा सके। जॉन हेनरी की कथा लोकगाथा के रूप में सुनाई जाती है, जिसके कई रूप मौजूद हैं। यह लोकगाथा कई कहानियों, नाटकों, पुस्तकों और उपन्यासों का विषय बनी है।https://www.npr.org/programs/morning/features/patc/johnhenry/ John Henry, Present at the Creation Stephen Wade NPR 2 September 2002 https://web.archive.org/web/20120712012224/http://www.npr.org/programs/morning/features/patc/johnhenry/ 12 July 2012Tracy, Steven C.; Bradford, Roark (2011). John Henry: Roark Bradford's Novel and Play. Oxford University Press, US. ISBN 978-0-19-976650-5. किंवदंती किंवदंती के अनुसार एक इस्पात-चालक के रूप में जॉन हेनरी की कुशलता पहचानी गई। उन्हें यह पहचान भाप से चलने वाली पत्थर खोदने की मशीन के साथ हुई प्रतियोगिता से मिली। इस प्रतियोगिता में हाथ में हथौड़ा लिए हुए वे विजेता बने। इस प्रतियोगिता के स्थान के रूप में पश्चिमी वर्जीनिया के बिग बेंड टनल सहित विभिन्न स्थानोंThe Devil's Music Giles Oakley Da Capo Press 38 978-0-306-80743-5 1997 https://archive.org/details/devilsmusichisto00oakl_0/page/38 जैसे-वर्जीनिया में लुईस टनल और अलबामा के कूसा माउंटेन टनल आदि के नाम लिए जाते हैं। इस प्रतियोगिता में जॉन हेनरी एक हथौड़े वाले आदमी के रूप में शामिल हुए जिनके साथ पत्थर पर छेनी पकड़ने वाला व्यक्ति भी था। हथौड़े वाला व्यक्ति निरंतर ज़ोरदार प्रहार करता रहा और छेनी वाला व्यक्ति उसे सही दिशा में व्यवस्थित करता रहा, जिससे कि पत्थर सबसे ज्यादा कट सके। भाप वाली मशी पत्थर काट तो रही थी लेकिन अपनी छेनी को व्यवस्थित नहीं कर पा रही थी इससे वह ज्यादा दूर तक पत्थर नहीं काट पा रही थी और बार-बार टूट जा रही थी। सन्दर्भ श्रेणी:लोककथा श्रेणी:अमरीकी कहानी श्रेणी:लोक संस्कृति