411 REFERENCE · Wikipedia
व्यक्तिवृत्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|मानव भ्रूण विकास का प्रारंभिक चरण
व्यक्तिवृत्त किसी जीव की शुरुआत और विकास की प्रक्रिया है जो आमतौर पर अंडे के निषेचन से लेकर वयस्क बनने तक होती है।Ontogeny https://www.britannica.com/science/ontogeny-biology Britannica 18 फरवरी 2026 इस शब्द का इस्तेमाल किसी जीव की पूरी ज़िंदगी की अध्ययन के लिए भी किया जा सकता है।
अवधारणा
व्यक्तिवृत्त किसी जीव का अपने जीवनकाल में होने वाला विकास का इतिहास है जो वर्गानुवंशिक से अलग है और किसी प्रजाति के विकास के इतिहास को बताता है। इसको समझने का एक और तरीका यह है कि यह एक जीव का अपने पूरे जीवनकाल में सभी विकासात्मक चरणों से गुज़रने की प्रक्रिया है। व्यक्तिवृत्त शब्द का इस्तेमाल कोशिका जीवविज्ञान में किसी जीव के अंदर अलग-अलग तरह के कोशिका के विकास को बताने के लिए भी किया जाता है।Thiery Jean Paul Epithelial–mesenchymal transitions in development and pathologies Current Opinion in Cell Biology 1 दिसम्बर 2003 15 6 740–746 10.1016/j.ceb.2003.10.006 https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0955067403001339?via%3Dihub 18 फरवरी 2026 0955-0674 व्यक्तिवृत्त कई विषयों में अध्ययन का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसमें विकासात्मक जीवविज्ञान, कोशिका जीवविज्ञान, आनुवंशिकी, विकासात्मक मनोविज्ञान, विकासात्मक संज्ञानात्मक तंत्रिका विज्ञान शामिल हैं।
विकासात्मक चरण
किसी जीव का विकास निषेचन, विदलन, कोरकभवन, कंदुकन, अंगविकास और कायांतरण के ज़रिए एक वयस्क में होता है। जानवरों की प्रत्येक प्रजाति की इन चरणों के माध्यम से थोड़ी अलग यात्रा होती है क्योंकि कुछ चरण अन्य प्रजातियों की तुलना में छोटे या लंबे हो सकते हैं और जहां संतान विकसित होती है वह प्रत्येक जानवर के प्रकार के लिए अलग होता है।Animal Life Cycles - Growth and Development of Organisms - Diagram (K-2) https://www.exploringnature.org/db/view/Animal-Life-Cycles-Growth-and-Development-of-Organisms-Diagram-K-2 www.exploringnature.org 18 फरवरी 2026 25 जून 2022 https://web.archive.org/web/20220625230250/https://www.exploringnature.org/db/view/Animal-Life-Cycles-Growth-and-Development-of-Organisms-Diagram-K-2 dead
इंसानों में भ्रूण विकास की प्रक्रिया तब शुरू होता है जब शुक्राणु अंडे को निषेचित करता है और वे आपस में जुड़ जाते हैं जिससे भ्रूण विकास शुरू हो जाता है। अंडे और शुक्राणु के युग्मज में मिलने से आस-पास की झिल्ली बदल जाती है जिससे और शुक्राणु अंडे में नहीं जा पाते जिससे बहुविध निषेचन को रोका जा सकता है।
इन्हें भी देखें
परिवर्धन जैविकी
वयस्क
आकृति-विज्ञान
आनुवंशिकी
सन्दर्भ
श्रेणी:विकासात्मक जीवविज्ञान
श्रेणी:प्राणी शारीरिकी