Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रोहाटिन (होली स्पिरिट चर्च)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026 रोहाटिन पश्चिमी यूक्रेन का एक छोटा लेकिन काफी ऐतिहासिक रूप से महत्व वाला शहर है अपने समय में यह शहर एक व्यापारिक केंद्र रहा है यह शहर यूक्रेन के पश्चिम क्षेत्र में स्थित होने के कारण एक महत्वपूर्ण सड़क और रेलवे जंक्शन भी है इसे 1390 के आसपास एक शहर के रूप में दर्जा प्राप्त हुआ माना जाता है कि ऑटोमन साम्राज्य की प्रभावशाली महारानी 'हुरेम सुल्ताना' यही पैदा हुई उन्होंने ही ऑटोमन राजनीति में "महिलाओं की सल्तनत" की शुरुआत की थी। रोहटिन में स्थिति लकड़ी का चर्च 17वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान मिला हुआ है यह प्राचीन यूक्रेनी काष्ठ वास्तुकला का बेहतरीन नमूना माना जाता है, एक तरह से शहर अपने समय में वास्तुकला और शिल्पकला का भी बेहतरीन नमूना रहा। "चर्च ऑफ़ द नेटिविटी" यह शहर की सबसे पुरानी पत्थर की इमारतो में से एक हैं, जो चौधरी शताब्दी के अंत की वास्तुकला को हमारे सामने प्रस्तुत करता है। कभी यह शहर यहूदियों का गढ़ था यहां एक समृद्ध यहूदी समुदाय रहता था लेकिन द्वितीय महायुद्ध के दौरान जर्मन कब्जे में यहां भारी तबाही हुई जिससे यहूदियों का जीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ। आज भी यूक्रेन के सबसे ऐतिहासिक शहरों में रोहाटिन शहर की गिनती होती है।