411 REFERENCE · Wikipedia
ईश्वरी प्रसाद गुप्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ईश्वरी प्रसाद गुप्ता ईश्वरी प्रसाद गुप्ता.jpg आई०पी०गुप्ता I.A.S. अंडमान निकोबार द्वीप समूह के सातवें उपराज्यपाल 23 दिसम्बर 1996 25 मई 2001 वक्कम पुरुषोत्तमन नागेन्द्रनाथ झा 5 फ़रवरी 1931 आरा, बिहार सुशीला गुप्ता प्रमोद कुमार गुप्ता एवं विनोद कुमार गुप्ता (पुत्र)पुष्पा वर्मा एवं पूनम वर्मा (पुत्री) अवकाशप्राप्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हिन्दू
ईश्वरी प्रसाद गुप्ता (जन्म : 5 फ़रवरी 1931, आरा, बिहार) 1958 बैच के अवकाशप्राप्त प्रशासनिक अधिकारीhttp://arspindia.com/members-directory/all-members/ संग्रहीत प्रति 3 अप्रैल 2012 https://web.archive.org/web/20131029190757/http://arspindia.com/members-directory/all-members/ 29 अक्तूबर 2013 dead है जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव,त्रिपुरा के मुख्य सचिव एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद पर रह चुके हैं।
सरल एवं ईमानदार अधिकारियों में से एक गुप्ता जी समय-समय पर प्रशासनिक विषयों पर अपनी बेवाक राय समाचार पत्रों में पद पर रहते हुए भी व्यक्त करते रहे हैं। इस समय वे सपत्नीक अपने छोटे पुत्र विनोदकुमार गुप्ता के परिवार के साथ गुलमोहर इंक्लेव नई दिल्ली के एक साधारण से डी०डी०ए० फ्लैट में रह रहे हैं।
संक्षिप्त जीवनी
ईश्वरी प्रसाद गुप्ता का जन्म आरा, बिहार में ५ फ़रवरी १९३१ को बिश्वनाथ गुप्ता और जानकी देवी के यहाँ हुआ था। बचपन से ही मेधावी छात्र होने के नाते प्रारम्भिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक की समस्त परीक्षायें आद्योपान्त प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते हुए मात्र बीस वर्ष की आयु में सन् १९५१ में पटना साइंस काॅलेज (वर्तमान पटना विश्वविद्यालय) से सर्वोच्च अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए गणित में एम०एससी० की स्नातकोत्तर उपाधि ग्रहण कर ली थी।
यही नहीं, उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएल०बी० भी किया। अपने सम्पूर्ण जीवन में स्वामी विवेकानन्द के कर्मयोग को उन्होंने ऐसा आत्मसात किया कि व्यर्थ की यशलिप्सा की ओर उनका कभी ध्यान ही नहीं गया।
प्रशासनिक भूमिका
गुप्ता जी ने सन् १९५८ में मणिपुर-त्रिपुरा कैडर से आई०ए०एस० किया और १९६९ तक अरुणाचल प्रदेश में डिप्टी कमिश्नर व सेक्रेटरी जैसे पदों पर कार्य किया। सन् १९६९ में उन्हें त्रिपुरा का मुख्य सचिव बनाया गया। बीच-बीच में कुछ समय के लिये भारत की केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्तियों को छोडकर उनका र्अधिकांश कार्यकाल पूर्वोत्तर राज्यों की प्रशासनिक सेवा में ही बीता।
पूर्वोत्तर राज्यों में दायित्व
१९७५-१९७६: मणिपुर के हिल कमिश्नर,
१९७६-१९८१: अरुणाचल प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी,
१९८४-१९८५: त्रिपुरा सरकार में मुख्य सचिव,
१९८८-१९९०: त्रिपुरा के मुख्य सचिव पद पर फिर तैनात,
गृह मन्त्रालय में प्रशासकीय पद
१९७२-१९७५: भारत सरकार के गृह मन्त्रालय में डायरेक्टर/ज्वाइण्ट सेक्रेटरी,
१९८५-१९८८: गृह मन्त्रालय भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव,
१९९१-१९९३: सेण्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल नई दिल्ली के सदस्य
नौकरशाह की भूमिका
२८ नबम्बर १९९० से ३० जून १९९१ तक असम राज्य में राज्यपाल के सलाहकार
नौकरशाही के अन्तिम पायदान पर
३३ वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहने के बाद सन् १९९६ में उन्होंने २३ दिसम्बर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की और लगभग साढे चार वर्षों तक उप राज्यपाल के गरिमामय पद पर रहकर २५ मई २००१ को ससम्मान सेवामुक्त हुए।
देश में नहीं विदेश में सम्मान
अभी हाल ही में उन्हें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने २७ मार्च २०१२ को अपने देश की राजधानी ढाका बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए शेख हसीना ने ईश्वरी प्रसाद गुप्ता सहित उन तमाम अन्य सम्मानित हस्तियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में सहयोग दिया।http://www.newagebd.com/detail.php?date=2012-03-26&nid=5229 संग्रहीत प्रति 2 अप्रैल 2012 https://web.archive.org/web/20131029195417/http://www.newagebd.com/detail.php?date=2012-03-26&nid=5229 29 अक्तूबर 2013 dead http://www.thedailystar.net/newDesign/latest_news.php?nid=36705 संग्रहीत प्रति 2 अप्रैल 2012 https://web.archive.org/web/20120329185351/http://www.thedailystar.net/newDesign/latest_news.php?nid=36705 29 मार्च 2012 live .
प्रकाशित लेख
वैसे तो उन्होंने समय-समय पर प्रशासनिक विषयों पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये जो कहीं न कहीं प्रकाशित होते रहे किन्तु स्वभाव से संकोची वृत्ति के कारण उन्होंने उन्हें कभी विधिवत सहेज कर नहीं रक्खा फिर भी जो कुछ उनके बच्चों ने बचाकर रख लिया उसके अनुसार उनके कुछ प्रकाशित अंग्रेजी के लेख इस प्रकार हैं:
Article 371A: ImplicationsNE SUN (Newspaper) New Delhi अक्टूबर 8-14 1994 page 24 & 25
Humane TouchNE SUN (Newspaper) New Delhi अक्टूबर 22-28 1994 page 24
TNV Accord - an assessmentNE SUN (Newspaper) New Delhi जनवरी 14-20 1995 page 10 & 11
Evaluaion of N-E StatesNORTH EAST SUN (Newspaper) New Delhi अक्टूबर 15-31 1996 page 28
Repatriating the ChakmasNORTH EAST SUN (Newspaper) New Delhi नवम्बर 14 1996 page 31
सन्दर्भ
Bangladesh honours foreign friends tomorrow
PM offers gratitude to friends of Bangladesh
बाहरी कड़ियाँ
https://archive.today/20130111161543/http://www.exploreandaman.in/about-andamans.html
https://web.archive.org/web/20121023190610/http://www.hindu.com/2004/01/02/stories/2004010203800300.htm
वक्कम पुरुषोत्तमन अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल 1996–2001 नागेन्द्रनाथ झा
Gupta, Ishwari Prasad I.P.Gupta Retd IAS, Senior beaurocrat & former Lieutenant Governor 5 फ़रवरी 1931 Arrah (Bihar)
श्रेणी:अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
श्रेणी:त्रिपुरा
श्रेणी:बिहार के लोग
श्रेणी:नई दिल्ली
श्रेणी:1931 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग