411 REFERENCE · Wikipedia
अमीना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अमीना जज़्ज़ाउ की रानी Queen Amina of Zazzau.jpg लागोस में अमीना की मूर्ति अमीरा का जज़्ज़ाउ 1576–1610Duncan Rick https://books.google.com/books?id=eOquHGs_KbAC&pg=PA215 Man, Know Thyself: Volume 1 Corrective Knowledge of Our Notable Ancestors 2013-07-09 978-1-4836-4147-8 en 215 1576 करामा अमीना 1533 जज़्ज़ाउ 1610 (आयु 77) जज़्ज़ाउ जज़्ज़ाउ किंग निकतौ रानी बकवा तुर्कुंकु
अमीना (मृत्यु - 1610) एक वीर योद्धा रानी(हाउसाhttps://www.changethescript.uk/news/amina-warrior-queen-of-zaria/ Amina, Warrior Queen of Zaria 9 मार्च 2022 31 मार्च 2022 https://web.archive.org/web/20220331080904/https://www.changethescript.uk/news/amina-warrior-queen-of-zaria/ dead मुस्लिम ऐतिहासिक पात्र) थी। वह जज़्ज़ाउ(नाइज़ीरिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित स्थान) की रानी थी जो वर्तमान समय में कदुना राज्य का ज़रिया नगर है। उसे 'अमिनातू' भी कहते हैं। उसके बारे में अनेकों किंवदन्तियाँ हैं किन्तु इतिहासकार भी मानते हैं कि वह वास्तव में एक रानी थी। उसके शासनकाल के सम्बन्ध में विद्वानों में मतभेद है। कुछ इतिहासकार उसका शासनकाल १५वीं शताब्दी के मध्यकाल में ठहराते हैं जबकि दूसरे इतिहासकार १६वीं शताब्दी का मध्यकाल या अन्तिम काल।
प्रारंभिक जीवन
अमीना का जन्म ईसा की सोलहवीं शताब्दी के मध्य में ज़ज़्ज़ाऊ के बारहवें शासक राजा निकाताऊ तथा रानी बाकवा तरुंकु के यहाँ हुआ था। उनकी एक छोटी बहन ज़रिया थी, जिसके आधार पर आधुनिक शहर ज़रिया का बीसवीं शताब्दी के आरंभ में अंग्रेज़ों द्वारा पुनःनामकरण किया गया।अमीरात्स ऑफ नॉर्दर्न नाइजीरिया हॉग्बेन एस.जे. ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी प्रेस १९६६ लंदन २१५–२५५ मानवविज्ञानी डेविड ई. जोन्स द्वारा संकलित की गई मौखिक किंवदंती के अनुसार अमीना अपने दादा के दरबार में पली-बढ़ी थीं। उनके दादाजी ने ही अमीना को राजनीतिक तथा सैन्य प्रशिक्षण दिया।
अमीना को सोलह वर्ष की आयु में मगजिया नाम दिया गया, जिसका शाब्दिक अर्थ है-प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी। उन्हें चालीस दासियाँ(कुयांगा) भी दी गईं। कम उम्र से ही अमीना को विवाह का प्रस्ताव मिलने लगा। इन विवाह-प्रस्तावों में-मकामा से "दस दासों की एक दैनिक पेशकश" की गई तथा सर्किन केनो से "पचास दास तथा पचास दासियों के साथ-साथ सफेद और नीले कपड़े के पचास बैग का दिया जाना" आदि शामिल हैं।अमीरात्स ऑफ़ नॉर्दर्न नाइजीरिया हॉग्बेन एस.जे. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस १९६६ लंदन २१५–२५५
१५६६ या उसके आसपास अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अमीना का भाई ज़ज़्ज़ाऊ का राजा बन गया। उस समय अमीना ने स्वयं को "अपने भाई की घुड़सवार सेना में अग्रणी योद्धा" के रूप में प्रतिष्ठित किया।https://books.google.com/books?id=EFI7tr9XK6EC&q=Zauzau,+or+Zaria,+was+a+very+important+trade+center+and+one+of+a+series+of+Hausa+states+established+after+the+fall+of+the+Songhai+empire,+which+covered+most+of+northern+and+western+Africa+into+the+ninth+century.+Zaria+came+to+dominate+th द ऑक्सफोर्ड एनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ वूमेन इन वर्ल्ड हिस्ट्री स्मिथ बॉनी जी. २००८ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 9780195148909 en उन्हें आज भी पारंपरिक होज़ा स्तुति गीतों में “निकताऊ की बेटी अमीना, पुरुष सदृश सक्षम महिला जो पुरुषों को युद्ध की ओर ले जाने में सक्षम थी।"https://books.google.com/books?id=EFI7tr9XK6EC&q=Zauzau,+or+Zaria,+was+a+very+important+trade+center+and+one+of+a+series+of+Hausa+states+established+after+the+fall+of+the+Songhai+empire,+which+covered+most+of+northern+and+western+Africa+into+the+ninth+century.+Zaria+came+to+dominate+th द ऑक्सफोर्ड एनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ वूमेन इन वर्ल्ड हिस्ट्री स्मिथ बॉनी जी. २००८ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 9780195148909 en के रूप में याद किया जाता है।
सम्राज्ञी तथा ज़ज़्ज़ाऊ का विस्तार
१५७६ में अपने भाई करमी की मृत्यु के पश्चात् अमीना रानी के पद पर आसीन हुईं।अमीरात्स ऑफ नॉर्दर्न नाइजीरिया हॉग्बेन एस.जे. ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी प्रेस १९६६ लंदन २१५–२५५ ज़ज़्ज़ाऊ मूल सात हाउसा राज्यों (हौज़ा बकवई) दौरा, केनो, गोबीर, कटसीना, रानो तथा गरुण गाबास में से एक था। अमीना के गद्दी संभालने से पूर्व ज़ज़्ज़ाऊ इन राज्यों में सबसे बड़े राज्यों में से एक था। यह दासों का प्राथमिक स्रोत भी था जिसे अरब व्यापारियों द्वारा केनो और कात्सिना के दास बाजारों में बेचा जाता था।द स्टोरी ऑफ़ नाइजीरिया क्राउडर, माइकल. 1978 फेबर एंड फेबर 0571112102 प्रथम लंदन 178813654
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
रानी अमीना: 20 हजार सैनिकों का नेतृत्व करने वाली वीर अफ्रीकन योद्धा!
श्रेणी:वीरांगना
श्रेणी:निधन वर्ष अनुपलब्ध