411 REFERENCE · Wikipedia
गोरडा (टोडाभीम)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2026
अक्टूबर 2026
गोरडा राजस्थान के करौली जिले की टोडाभीम तहसील में स्थित एक गाँव है। यह गोरडा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार गाँव का पिन कोड 321611 है।
अंगूठाकार|sunrise
भौगोलिक स्थिति
गोरडा गाँव राजस्थान के करौली जिले में स्थित है। यह जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर तथा टोडाभीम पंचायत समिति मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार गाँव का कुल क्षेत्रफल 667.71 हेक्टेयर है।
कृषि एवं पशुपालन
गाँव में कृषि और पशुपालन प्रमुख गतिविधियाँ हैं। सरकारी रिपोर्ट में बाजरा, ज्वार, तिल, सरसों, जौ और गेहूँ जैसी फसलों का उल्लेख किया गया है। गाँव में गाय-बैल, भैंस, बकरी और ऊँट सहित विभिन्न पशु भी पाले जाते हैं।
मूलभूत सुविधाएँ
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार गाँव में पक्की सड़क, बस सेवा, बिजली, बैंक या सहकारी बैंक तथा सार्वजनिक पेयजल की सुविधाएँ उपलब्ध दर्ज की गई थीं। रिपोर्ट में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति और सार्वजनिक शौचालय का भी उल्लेख है।
स्वास्थ्य सुविधाएँ
सरकारी रिपोर्ट में गाँव में उप-स्वास्थ्य केंद्र की उपलब्धता दर्ज की गई है।
धार्मिक स्थल एवं पर्यटन
गाँव के धार्मिक स्थलों और स्थानीय परंपराओं से संबंधित जानकारी विश्वसनीय प्रकाशित स्रोत मिलने पर इस अनुभाग में जोड़ी जा सकती है।
समाचारों में
दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के अनुसार, ग्राम पंचायत गोरडा की सरपंच पपिता मीणा का चयन एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया था। समाचार में राजस्थान की दो महिला सरपंचों के चयन का उल्लेख किया गया था।
श्रेणी:करौली ज़िले के गाँव