Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिव मंदिर,चंदखुरी,रायपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|छत्तीसगढ़ राज्य के संरक्षित स्मारक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक NH-53 नागपुर-सम्बलपुर रोड पर १६ कि॰मी॰ पर स्थित मंदिर हसौद से १२ किलोमीटर दूर चंदखुरी गांव में अवस्थित है। इस मंदिर का निर्माण १०-११ वीं शती ईस्वी में हुआ था किन्तु इस मंदिर का अलंकृत प्रवेशद्वार शायद किसी विनष्ट हुए सोमवंशी मंदिर (काल-८वीं शती ईस्वी) से संग्रहीत कर पुनर्निमित किया गया है। इसकी द्वार शाखाओं पर गंगा एवं यमुना नदियों के देवी रूप का अंकन है। सिरदल पर ललाट बिम्ब में गजलक्ष्मी बैठी हुई हैं जिसके एक ओर बालि-सुग्रीव के मल्लयुध्द एवं मृतबालि का सिर गोद पर रखकर विलाप करती हुई तारा का करूण दृश्य प्रदर्शित है। नागर शैली में निर्मित यह पंचरथ मंदिर है। इसका मण्डप विनष्ट हो चुका है। यह मंदिर परवर्ती काल की स्थापत्य कला का अच्छा उदाहरण है। इसे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संरक्षित स्मारकों की श्रेणी में रखा गया है।