411 REFERENCE · Wikipedia
विनोद चन्द्र पाण्डेय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विनोद चन्द्र पांडे अरुणाचल प्रदेश के 11वें राज्यपाल 12 जून 2003 15 दिसंबर 2004 अरविंद दवे शैलेन्द्र कुमार सिंह झारखंड के राज्यपाल
(अतिरिक्त प्रभार) 4 फरवरी 2002 14 जुलाई 2002 प्रभात कुमार रामा जोइस बिहार के 18वें राज्यपाल 23 नवंबर 1999 12 जून 2003 सुरज भान रामा जोइस भारत के 19वें कैबिनेट सचिव 23 दिसंबर 1989 11 दिसंबर 1990 वीपी सिंह टी एन शेषन नरेश चन्द्रा जम्मू, जम्मू और कश्मीर, ब्रिटिश भारत 16 फरवरी 1932 2005 2 7 1932 2 16 y नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारतीय सिविल सेवक, लेखक
विनोद चन्द्र पाण्डेय (16 फ़रवरी 1932 – 7 फ़रवरी 2005) एक राजस्थान कैडर के भारतीय सिविल सेवक थे और विशेष रूप से 1989-1990 में कैबिनेट सचिव थे। वह बिहार, झारखण्ड और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल भी थे।
वह हिन्दी, पालि और संस्कृत के विद्वान थे और हिन्दी के एक महान लेखक थे। वह हिन्दी के सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार और विद्वान ज्योतिषी भी थे। वह अविवाहित रहे।
निजी जीवन
पाण्डेय का जन्म 16 फरवरी 1932 को जम्मू, ब्रिटिश भारत में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।
उनका जन्म ए को क ऐसे परिवार में हुआ, जो दो अन्य कैबिनेट सचिवों (बी डी पाण्डेय और कमल पाण्डेय) के कारण प्रसिद्ध था। उनके बड़े भाई गोविन्द चन्द्र पाण्डेय एक प्रसिद्ध विद्वान और इतिहासकार थे।
राज्यपाल और अन्य प्रशासनिक पद
भारतीय प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के कार्यकाल में वह 23 दिसम्बर 1989 से 11 दिसम्बर 1990 तक कैबिनेट सचिव रहे। इससे पूर्व जब सिंह वित्त मंत्री थे तब पाण्डेय राजस्व सचिव थे। दोनों एक ही समय पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़े थे।
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में वह बिहार (1999–2003), झारखण्ड (अल्पकाल के लिए 2002 में) और अरुणाचल प्रदेश (2003–04)के राज्यपाल नियुक्त रहे।
मृत्यु
उनका देहान्त नोएडा, उत्तर प्रदेश में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल पद छोड़ने के दो महीने बाद हुआ था।
सन्दर्भ
श्रेणी:1932 में जन्मे लोग
श्रेणी:2005 में निधन
श्रेणी:बिहार के राज्यपाल
श्रेणी:झारखण्ड के राज्यपाल
श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल