411 REFERENCE · Wikipedia
फिर वही दिल लाया हूँ (1963 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़िर वो ही दिल लाया हूँ फ़िल्म का पोस्टर 1963 मिनट भारत हिन्दी
फ़िर वो ही दिल लाया हूँ १९६३ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
संक्षेप
जमुना (वीना) और उसके पति के बीच रिश्तों में दरार बढ़ता जाता है और अंत में वो घर छोड़ कर जाने का फैसला करती है। लेकिन उसका पति उसे अपने बेटे को साथ ले जाने नहीं देता है। इस कारण जमुना अपने बेटे को पाने के लिए उसका अपहरण कर लेती है और अपने पति की जिंदगी से हमेशा के लिए चले जाती है।
कुछ सालों के बाद जमुना का बेटा, मोहन (जॉय मुखर्जी) बड़ा हो जाता है और एक दिन मोहन की मुलाक़ात मोना (आशा पारेख) से होती है। दोनों एक दूसरे की ओर खींचे चले जाते हैं। लेकिन मोना के माता-पिता उसकी शादी बिहारीलाल उर्फ दिफू से करना चाहते हैं, जो विलायत से लौटा है और एक अमीर खानदान से है। एक दिन मोना और उसके दोस्त श्रीनगर घूमने जाते हैं, मोहन भी उनका पीछा करते हुए वहीं चले जाता है।
वहीं, जमुना का पति अचानक एक दिन घोषणा करता है कि उसका बेटा, मोहन घर लौट आया है। जब ये खबर जमुना को मिलती है तो वो हैरान रह जाती है। उसे पता चलता है कि जो उनका बेटा होने का दावा कर रहा है, वो रमेश है। अब उसे इस झूठ से पर्दा हटाने के लिए अपने आप को सामने लाना पड़ेगा और मोहन के अपहरण की बात भी कबूलनी पड़ेगी।
कलाकार
जॉय मुखर्जी — मोहन
आशा पारेख — मोना
वीना — जमुना
संगीत ओंकारप्रसाद नय्यर
बाहरी कड़ियाँ
0053706 फ़िर वो ही दिल लाया हूँ
श्रेणी:1963 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में