411 REFERENCE · Wikipedia
ख़ाबारोव्स्क क्राय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|रूस के नक़्शे में ख़ाबारोव्स्क क्राय की स्थिति (लाल रंग में)
ख़ाबारोव्स्क क्राय (रूसी: Пе́рмский край) रूस के सुदूर-पूर्वी भाग में स्थित एक 'क्राय' का दर्जा रखने वाला संघीय खंड है। इसका अधिकतर क्षेत्र अमूर नदी के जलसम्भर के निचले हिस्से में आता है, हालांकि इसमें ओख़ोत्स्क सागर के किनारे लगा एक विस्तृत पहाड़ी इलाक़ा भी शामिल है। सन् २०१० में की गई एक जनगणना के अनुसार इसकी आबादी १३,४३,८६९ थी। इस क्राय का क्षेत्रफल ७,८८,६०० वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी ख़ाबारोव्स्क शहर है।Historical dictionary of the Russian Federation https://web.archive.org/web/20141002102425/http://books.google.com/books?id=l_uAoNJiOMwC 2 अक्तूबर 2014 , Robert A. Saunders, Vlad Strukov, Scarecrow Press, 2010, ISBN 978-0-8108-5475-8 मूल तौर पर यहाँ एवेंक, नेगिदाल, उल्च, ओरोच और उदेगे जैसी तुन्गुसी जातियाँ और निव्ख़ जैसी जनजातियाँ रहती थीं।Anthropology of the North Pacific Rim, William W. Fitzhugh, Valérie Chaussonnet, Smithsonian Institution Press, 1994, ISBN 978-1-56098-202-9
दृश्य
इन्हें भी देखें
ख़ाबारोव्स्क
अमूर नदी
ओख़ोत्स्क सागर
साइबेरिया
रूस के क्राय
सन्दर्भ
श्रेणी:ख़ाबारोव्स्क क्राय
श्रेणी:रूस के क्राय
श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग
श्रेणी:साइबेरिया