411 REFERENCE · Wikipedia
मसूद अज़हर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मसूद अज़हर 1968 07 10 बहावलपुर, पाकिस्तान हरकत-उल-अन्सार, हरकत-उल-मुजाहिद्दीन, जैश-ए-मोहम्मद
मसूद अज़हर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का स्थापक और पाकिस्तानी नेता है। जैश-ए-मोहम्मद मुख्यतः पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सक्रिय एक आतंकी संगठन है। The astonishing rise of Jaish-e-Mohammed: It's bad news for Kashmir, India and Pakistan http://www.firstpost.com/world/jaish-e-mohammad-and-its-phenomenal-rise-its-bad-news-for-india-kashmir-and-pakistan-2582192.html 17 जनवरी 2016 फर्स्टपोस्ट https://web.archive.org/web/20160116124623/http://www.firstpost.com/world/jaish-e-mohammad-and-its-phenomenal-rise-its-bad-news-for-india-kashmir-and-pakistan-2582192.html 16 जनवरी 2016 dead भारत ने उसकी आतंकी गतिविधियों की वजह से उसे अपने सबसे वांक्षित आतंकवादियों की सूची में रखा हुआ है।2002 India's most wanted 19 2 फ्रंटलाइन https://archive.org/details/isbn_9780066210636 0066210631 registration ०१ मई २०१९ को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उसे 'अन्तरराष्ट्रीय आतंकी' घोषित किया है। https://www.jagran.com/world/america-united-nations-is-going-to-declare-masood-azhar-a-global-terrorist-today-19183734.html भारत को बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित हुआ मसूद अजहर 2 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190502051438/https://www.jagran.com/world/america-united-nations-is-going-to-declare-masood-azhar-a-global-terrorist-today-19183734.html 2 मई 2019 live
शुरुवाती जीवन
अज़हर का जन्म बहावलपुर, पाकिस्तान में १० जुलाई १९६८ को हुआ था। उसके ९ अन्य भाई-बहन थे। कुछ स्त्रोतों के अनुसार वो उसे ७ अगस्त, १९६८ को पैदा हुआ ११ से तीसरा बच्चा मानते है। अज़हर का पिता, अल्लाह बख्श शब्बीर एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे। उसका परिवार डेयरी और पॉल्ट्री का व्यवसाय करता था। अज़हर ने बानुरी नगर, कराची के जामिया उलूम उल इस्लामिया नामक मदरसे में शिक्षा प्राप्त की जहाँ उसका सम्पर्क हरकत-उल-अंसार से हुआ। जल्द ही अज़हर को हरकत की उर्दू भाषा की पत्रिका साद-ए-मुजाहिद्दीन और अरबी भाषा की सावत-ए-कश्मीर का संपादक बना दिया गया।भारत के अथक प्रयासों तथा रूस, फ्रांस ,अमेरिका के सयुंक्त प्रयास से चीन भी इस पर बैन के मुद्दे को नजरअंदाज नही कर सका ।अंततः भारत के प्रयास की जय हुई और 1 मई 2019 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिसद द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया गया। Maulana Masood Azhar कश्मीर हेराल्ड 1 8 kashmiri-pandit.org January 2002 http://kashmirherald.com/profiles/masoodazhar.html 19 जनवरी 2016 https://web.archive.org/web/20180726013155/http://kashmirherald.com/profiles/masoodazhar.html 26 जुलाई 2018 dead
बाद में अज़हर हरकत-उल-अंसार का मुख्य सचिव (जनरल सेक्रेटरी) बन गया और नई भर्तियाँ करने, चंदा इकट्ठा करने और वृहद इस्लामी गणराज्य (कैलिफेट) का प्रचार-प्रसार करने के लिये देश-विदेश की यात्राएँ करने लगा। इस संदर्भ में उसने ज़ाम्बिया, अबु धाबी, सऊदी अरब, मंगोलिया, यूनाइटेड किंगडम और अल्बानिया की यात्राएँ कीं।
सोमालिया में गतिविधियाँ
अज़हर ने यह माना था कि १९९३ में वो अल कायदा के सोमालियाई समर्थक संगठन अल-इतिहाद-अल-इस्लामिया के नेताओं से मिलने नैरोबी, केन्या गया था। अल-इस्लामिया ने अज़हर के संगठन हरकत-उल-मुजाहिद्दीन से अपनी गतिविधियों के लिये पैसे और कार्यकर्ता माँगे थे। भारतीय गुप्तचर अधिकारियों के अनुसार वो कम से कम तीन बार गृह-युद्ध से त्रस्त देश सोमालिया जा चुका था। वाट्सन पॉल सिधार्थ बरुआ Somalian Link Seen to Al Qaeda एल ए टाइम्स 2002-02-25 http://www.latimes.com/news/nationworld/world/la-022502hawk.story https://web.archive.org/web/20020225225917/http://www.latimes.com/news/nationworld/world/la-022502hawk.story 25 फ़रवरी 2002 19 जनवरी 2016 live
1994 गिरफ़्तारी – 1999 छूटना
शुरुवाती 1994 में, अज़हर हरकत-उल-अंसार के समर्थक हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी और अह्रकत-उल-मुजाहिद्दीन के बीच खराब होते रिश्तों को सुधारने श्रीनगर आया। भारत ने उसे फरवरी में गिरफ़्तार करके उसकी आतंकी गतिविधियों की वजह से उसे जेल में डाल दिया।
1995 में, जम्मू और कश्मीर में कुछ विदेशी पर्यटक अगवा हो गये। अपहर्ता जो स्वयं को अल-फरान कह के बुलाते थे पर्यटकों को छोडने की एवज़ में अज़हर की रिहाई मांग रहे थे। एक अपहृत पर्यटक भागने में कामयाब रहा लेकिन बाकी सभी की अंतत: आतंकवादियों ने हत्या कर दी।
दिसम्बर 1999 में उसे भारत की सरकार के द्वारा अपहृत विमान इण्डियन एयरलाइन्स फ्लाइट ८१४ के यात्रियों के बदले छोड़ दिया गया। आईसी ८१४ नामक विमान का अज़हर समर्थकों ने अपहरण कर लिया था और उसे कंधार, अफगानिस्तान ले गये थे जहाँ उस समय तालिबान का शासन था। मसूद अज़हर को २ अन्य आतंकियों के साथ कंधार ले जा कर छोड़ दिया गया। गैनन
कैथी
Hopes for end to jet hijack
द इंडीपेंडेंट
1999-12-31
http://www.independent.co.uk/news/world/asia/hopes-for-end-to-jet-hijack-740023.html
2009-02-11
London
https://web.archive.org/web/20081221171131/http://www.independent.co.uk/news/world/asia/hopes-for-end-to-jet-hijack-740023.html
21 दिसंबर 2008
live
आईसी ८१४ के अपहर्ताओं की टोली को अज़हर का भाई इब्राहिम अतहर नेतृत्व कर रहा था। अज़हर को जम्मू की कोट भलवाल कारावास से निकाल कर कंधार ले जाया गया। http://www.indianexpress.com/news/even-without-kandahar-azhar-may-have-walked-out/399321/2 Even without Kandahar, Azhar may have walked out 17 Dec 2008 इंडियन एक्सप्रेस 2009-12-02 https://web.archive.org/web/20160120185703/http://archive.indianexpress.com/news/even-without-kandahar-azhar-may-have-walked-out/399321/2 20 जनवरी 2016 live उसके छोटे भाई अब्दुल रऊफ़ असगर ने इस अपहरण की योजना बनाई थी। अपहरताओं को सौंपे जाने के बाद मसूद अज़हर पाकिस्तानी सीमा में चला गया। पाकिस्तान ने कहा कि अगर उसकी सीमा में पाए जाते हैं तो अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया जायेगा। हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ। पाकिस्तान की सरकार ने पहले इस बात के संकेत दिये थे कि अज़हर को पाकिस्तान में उसके घर आने की इज़ाजत दी जायेगी क्योंकि वहाँ उस पर कोई मुकदमा नहीं चल रहा है।
अपने छूटने के कुछ ही समय बाद अज़हर ने कराची में संभवत: १०,००० लोगों की एक सभा को संबोधित किया। उसने वहाँ भारत प्रशासित कश्मीर को आज़ाद कराने की भी कसमें खाते हुए कहा कि, मैं यहाँ इसलिये आया हूँ क्योंकि आपको यह बताना मेरा काम है कि मुस्लिमों को तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिये जब तक वो हिन्दुस्तान को तबाह ना कर दें।
"I have come here because this is my duty to tell you that Muslims should not rest in peace until we have destroyed India," vowing to liberate the Kashmir region from Indian rule. Hussain
Zahid
Freed Militant Surfaces
Associated Press
2000-01-05
http://abcnews.go.com/sections/world/DailyNews/militants000105.html
2008-01-07
https://web.archive.org/web/20000901092056/http://abcnews.go.com/sections/world/DailyNews/militants000105.html
1 सितंबर 2000
live
इन्हें भी देखें
अहमद उमर सईद शेख़
ओसामा बिन लादेन
सन्दर्भ
35em
बाहरी कड़ियाँ
BBC Profile (includes photos)
History Commons profile
Global Security profile
अज़हर, मसूद, मौलाना पाकिस्तानी मिलीशिया का नेता 1968-07-10 बहावलपुर, पाकिस्तान
श्रेणी:1968 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारत द्वारा वांक्षित भगोड़े
श्रेणी:आतंकवादी