411 REFERENCE · Wikipedia
वर्ग संघर्ष
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्क्सवाद के शिल्पकार कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने लिखा है, " अब तक विद्यमान सभी समाजों का लिखित इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास है।"
मार्क्स द्वारा प्रतिपादित वर्ग-संघर्ष का सिद्धांत ऐतिहासिक भौतिकवाद की ही उपसिधि है ओर साथ ही यह अतिरिक्त मूल्य के सिद्धांत के अनुकूल है। मार्क्स ने आर्थिक नियतिवाद की सबसे महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति इस बात में देखी है कि समाज मे सदैव ही विरोधी आर्थिक वर्गों का अस्तित्व रहा है। एक वर्ग वह है जिसके पास उत्पादन के साधनों का स्वामित्व है ओर दूसरा वह जो केवल शारिरिक श्रम करता है। पहला वर्ग सदैव ही दूसरे वर्ग का शोषण करता है। मार्क्स के अनुसार समाज के शोषक ओर शोषित - ये दो वर्ग सदा ही आपस मे संघर्षरत रहे हैं और इनमें समझोता कभी संभ
व नहीं है।
बाहरी कड़ियाँ
वर्ग संघर्ष की विचारधाराजून 2020 InternetArchiveBot
भविष्य का धर्म एवं दर्शन
Committee for Asian women
मार्क्सवाद कार्ल मार्क्स के समाजशास्त्र में अनेक योगदानों में से एक महत्त्वपूर्ण योगदान वर्ग-संघर्ष है। आपने वर्ग एवं वर्ग-संघर्ष के विभिन्न पहलुओं पर अपने क्रान्तिकारी विचार प्रस्तुत करके विश्व में एक नई विचारधारा पैदा की। समाजशास्त्र में वर्ग एवं वर्ग-संघर्ष का अध्ययन सामाजिक संरचना एवं परिवर्तन को समझने के लिए आवश्यक है। कार्ल मार्क्स के वर्ग एवं वर्ग-संघर्ष से सम्बन्चित विचारों के अध्ययन के पूर्व वर्ग की परिभाषा, वर्ग की विशेषताएँ, वर्ग-विभाजन के आधार तथा वर्ग-निर्धारण के आधारों का अध्ययन किया जायेगा। तत्पश्चात् मार्क्स के वर्ग के सम्बन्ध में विचारों की विवेचना की जाएगी।Tilke, Max, or Karl Max 2011-10-31 https://doi.org/10.1093/benz/9780199773787.article.b00182909 Benezit Dictionary of Artists Oxford University Press 2024-12-17
□□□
बाल
वर्ग का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Class) वर्ग की परिभाषा अनेक विद्वानों-ऑगबर्न ओर निमकॉफ जिन्सबर्ग, गिसबर्ट, मैकाइवर तथा पेज लेपियर व मैक्स वेबर आदि ने दी है। इन विद्वानों की परिभाषाओं का अध्ययन करके वर्ग का अर्थ समझने का प्रयास किया जायेगा, जो निम्न प्रकार है-
1. ऑगबर्न और निमकॉफ ने सामाजिक वर्गों को इस प्रकार परिभाषित किया है-"एक सामाजिक वर्ग ऐसे व्यक्तियों का संग्रह है जिनकी दिए हुए समाज में आवश्यक रूप से समान सामाजिक प्रस्थिति है।"
2. जिन्सबर्ग के मत में, "वर्ग ऐसे व्यक्तियों का समूह है जो व्यवसाय, धन, शिक्षा, जीवन-यापन की विधियों, विचारों, मनोभावों, प्रवृत्तियों और व्यवहारों में एक-दूसरे के समान होते हैं अथवा कुछ आधारों पर समानता की भावना से मिलते हैं और इस प्रकार अपने को एक समूह का सदस्य समझते हैं।"
3. गिसबर्ट के मतानुसार, "सामाजिक वर्ग व्यक्तियों का समूह अथवा श्रेणी (Category) है जिसका समाज में एक निश्चित 'पद' होता है और यह 'पद' ही अन्य समूहों से उनके सम्बन्ध को स्थाई रूप से निर्धारित करता है।
गिसबर्ट ने वर्ग-निर्माण के लिए ज्ञान, प्रजातीय विशुद्धता, धर्म, सम्पत्ति और शौर्य आदि विशेषताओं का आधार माना है।
4. मैकाइवर तथा पेज के झुनसार, "एक सामाजिक वर्ग समुदाय का वह भाग है जो सामाजिक प्रस्थिति के आधार पर शेष भाग से अलग कर दिया गया है।" समर्थक
Collective Action Notes
Karl Marx and Frederick Engels
Bertell Ollman and Class Struggle Articles on Dialectics
Communist Manifesto (1848)
Karl Kautsky The Class Struggle (Erfurt Program) (1888)- contemporary book.
The Marxists Internet Archive
Class Struggle and Articles on Dialectics
Karl Marx Wage Labour and Capital
libcom.org UK based class struggle resource
Karl Marx Capital, Volume One
ClassStruggle.Com Critical Articles on Class Struggle
Secular Stagnation, Keynes and Marx
Beyond PostCapitalism.Net
मार्क्सवादविरोधी
"The Marxian Class Conflict Doctrine" Excerpt from Economic Freedom and Interventionism by Ludwig von Mises
"Marxist and Austrian Class Analysis", by Hans-Hermann Hoppe
Post Capitalism and Kondratieff as Alternative to Class Struggle
श्रेणी:मार्क्सवाद
श्रेणी:दर्शन
श्रेणी:समाज