Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुशध्वज (बहुविकल्पी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुशध्वज कई हुए हैं- कुशध्वज (१) : भागवत के अनुसार राजा जनक के पुत्र जिनकी बहन सीता और उर्मिला थीं। इनके पुत्र धर्मध्वज और पौत्र कृतध्वज एवं मितध्वज थे। कुशध्वज (२) : वाल्मीकि रामायण, विष्णु पुराण, रामचरितमानस आदि के अनुसार जनक (सीरध्वज) के भाई मांडवी और श्रुतिकीर्ति के पिता। इन दोनों लड़कियों का विवाह क्रमश: भरत और शत्रुघ्न से हुआ था। कुशध्वज (३) : देवगुरु बृहस्पति के एक पुत्र, जिनकी कन्या वेदवती थीं। इनके अतिरिक्त कुशध्वज नाम के और कई राजा तथा राजपुत्र हुए जिनमें सबसे प्रसिद्ध काशिराज कुशध्वज हैं जो परम शिवभक्त थे।