Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज़ैनुद्दीन शिराज़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ज़ैनुद्दीन शिराज़ी right|350px|thumb| ज़ैनुद्दीन शिराज़ी का मक़बरा, खुल्दाबाद इस्लाम, सुन्नी इस्लाम, सूफ़ी, चिश्तिया तरीक़ा हज़रत ख्वाजा सैयद शाह मकदूम ज़ैनुद्दीन दाऊद बिन हुसैन शिराज़ी दक्कन 1327 -1370 बुरहानुद्दीन ग़रीब सैयद ज़ैनू यूसुफ़, सैयद याक़ूब 1302 शीराज़, ईरान 1370 खुल्दाबाद हज़रत ख्वाजा सैयद शाह मकदूम ज़ैनुद्दीन दाऊद बिन हुसैन शिराज़ी चिश्ती पंथ से संबंधित दक्कन के एक विख्यात सूफी संत थे । उनका जन्म 1302 में ईरान के एक शहर शीराज़ में हुआ था और वे मक्का के रास्ते दिल्ली आए। उन्होंने पंजाब के शहर समाना के मौलाना कमालुद्दीन के अधीन अध्ययन किया और उनके साथ दौलताबाद आ गए। सैयद ज़ैनुद्दीन ने दौलताबाद में "काज़ी" का पद संभाला 1346 में सुल्तान मुहम्मद बिन तुग़लक़ ने उन्हें अन्य निवासियों के साथ दिल्ली चले जाने का आदेश दिया। सुल्तान की मृत्यु के बाद, उसके उत्तराधिकारी फ़िरोज़ शाह ने संत को दौलताबाद लौटने की अनुमति दे दी।https://en.bharatpedia.org/wiki/Zainuddin_Shirazi Zainuddin Shirazi imported>WatkynBassett 2021-06-06 Bharatpedia en 2026-07-31 ज़ैनुद्दीन को बहमनी राजा सुल्तान महमूद द्वारा बहुत सम्मान दिया गया था, जिसे सबसे पहले संत ने कुशासन के लिए फटकार लगाई थी। खानदेश के फारूक़ी राजवंश के संस्थापक अहमद खान फ़ारूकी ज़ैनुद्दीन के शिष्यों में से एक बन गए थे। खानदेश सल्तनत के दूसरे सुल्तान नासिर शाह फ़ारूकी ने अपने शासन की शुरुआत असीरगढ़ के शक्तिशाली किले पर कब्ज़ा करके की, जिसके लिए संत ज़ैनुद्दीन शिराज़ी ने उन्हें गर्मजोशी से बधाई दी। संत ज़ैनुद्दीन नासिर से मिलने के लिए ताप्ती नदी के पूर्वी तट तक आए थे। चूँकि संत ने नदी पार करने से इनकार कर दिया, इसलिए वहाँ एक नगर बसाया गया, जिसे ज़ैनाबाद कहा गया, जबकि पश्चिमी तट पर, जहाँ नासिर ने अपना डेरा डाला था, प्रसिद्ध नगर बुरहानपुर का निर्माण किया गया जिस का नाम संत ज़ैनुद्दीन के गुरु संत बुरहानुद्दीन ग़रीब के नाम पर रखा गया। आगे चल कर यह ख़ानदेश सल्तनत की राजधानी बनी।http://archive.org/details/dli.ernet.527074 The Delhi Sultanate Majumdar R.c. 1960 Bharatiya Vidya Bhavan Bombay सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय सूफ़ी श्रेणी:चिश्ती तरीक़ा श्रेणी:मुस्लिम संत