411 REFERENCE · Wikipedia
गोंदिया जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोंदिया ज़िलाGondia district Gondia in Maharashtra (India).svg गोंदिया 4,843 13,22,331 2011 270 अर्जुनी मोरगाव, गोंदिया, देवरी तथा तिरोड़ा ४ मराठी
गोंदिया ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय गोंदिया है।"RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Darekasa "The First Trance Place of Swami Vivekananda"https://web.archive.org/web/20190703140613/https://books.google.com/books?id=TQ1ACQAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831"Mystical, Magical Maharashtra https://web.archive.org/web/20190630170850/https://books.google.com/books?id=5xefEXhvG8EC 30 जून 2019 ," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
रेलमार्ग
हावडा-नागपूर-मुंबई रेलमार्ग
गोंदिया-अर्जुनी-नागभीड-बल्हारशाह रेलमार्ग
गोंदिया-कटंगी-बालाघाट रेलमार्ग
विवरण
गोंदिया जिले को भंडारा जिला से अलग कर बनाया गया था। यह जिला महाराष्ट्र राज्य के उत्तर पुर्वी भाग में स्थित है। यह विदर्भ के एक प्रमुख जिलो में से एक है। इस जिले की पुर्वी सीमा पर छत्तीसगढ़ राज्य का राजनांदगांव जिला तथा उत्तरी सीमा पर मध्यप्रदेश राज्य का बालाघाट जिला है। इस जिले से लगे हुये महाराष्ट्र के अन्य जिले है, भंडारा, चन्द्रपुर और गड़चिरोली। यह जिला एक अविकसीत जिला है और इसकी भूमी का अधिकतर भाग वनो से आच्छादित है। धान इस जिले की मुख्य फसल है। अन्य फसलो में ज्वार, गेहुं, तुवर है। लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषी है। इस जिले में उद्योगो की उपस्थिती नगण्य है जिससे यह जिला आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। धान इस जिले की मुख्य फसल होने से इस जिले में अनेको चावल की मीले है। गोंदिया को राइस सीटी (RICE CITY) भी कहा जाता है। गोंदिया जिला को चार उपविभागो में बांटा गया है, जो कि गोंदिया,अर्जुनी मोरगाव, तिरोडा और देवरी है। हर उपविभाग में दो तालुका, ५५६ ग्राम पंचायत और ९५४ गांव है। इस जिले में पाच विधानसभा क्षेत्र है जो कि गोंदिया, तिरोडा, अर्जुनी मोरगाव, आमगांव, देवरी है। इसमे से लाखांदूर और साकोली भंडारा और गोंदिया के क्षेत्रों को मीला कर बने हुये विधानसभा क्षेत्र है। गोंदिया जिले में आठ नगरपालिका है। गोंदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-५३, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-३५३ए, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-५४३, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-७५३, प्रमुख राजमार्ग क्रमांक-११, राज्य महामार्ग क्रमांक-२४९, राज्य महामार्ग क्रमांक-२७५, राज्य महामार्ग क्रमांक-३५४ राजमार्ग है। वैनगंगा, बाघ, चुलबण्द, गाढवी और बावनथड़ी। इसमे वैनगंगा मुख्य नदी है और अन्य उसकी सहायक नदी है। 1877 में जब स्वामी विवेकानन्द बैलगाड़ी से नागपुर से रायपुर जा रहे थे तो दर्रेकासा की गुफा के पास उन्हें पहली भाव समाधी हुई.
साहित्य में
रुडयार्ड किपलिंग की पुस्तक जंगल बुक में वर्णित वैनगंगा नदी यही वैनगंगा है। Journey of Swami Vivekananda to Raipur and His First Trance
इन्हें भी देखें
गोंदिया
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के जिले
सन्दर्भ
श्रेणी:महाराष्ट्र के जिले
*