411 REFERENCE · Wikipedia
एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|लोगो
एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल (अंग्रेज़ी: Airports Council International (ACI)) (हिन्दी अनुवाद: अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र परिषद) विश्व के विमानक्षेत्रों का एक अलाभार्थी वैश्विक व्यापार संघ है। इसमें ५८० सदस्य हैं जो विश्व के १७९ देशों एवं क्षेत्रों में १६५० विमानक्षेत्र चला रहे हैं। एसीआई प्राथमिक तौर पर सदस्य विमानक्षेत्र के हितों का प्रतिनिधित्व करती है एवं विमानक्षेत्र प्रबंधन एवं संचालन में व्यावसायिक मानकों के उत्थान के उद्देश्य हेतु कार्यरत है। इसका मुख्य उद्देश्य एक सुरक्षित एवं वातावरण उत्तरदायी वायु यातायात प्रणाली को जन-जन के लिये उपलब्ध कराना है।
परिषद का प्रशासन एसीआई गवर्निंग बोर्ड के पास है। एसीआई विश्व मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित था, किन्तु बाद में २०१० की जनरल असेम्बली के बाद इसे स्थानांतरित कर मॉन्ट्रियल, कनाडा में स्थापित किया गया। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) ब्यूरो भी शामिल है और एसीआई एयर ट्रांस्पोर्ट ऍक्शन समूह (ATAG) का सदस्य है।
पृष्ठभूमि
2009 में, विश्वव्यापी विमानक्षेत्रों द्वारा 4.8 अरब आगमन एवं प्रस्थान करते यात्रियों को वायु सुविधा मिली, 7.98 करोड़ मीट्रिक टन कार्गो एवं 7.41 करोड़ विमान आवागमन संपन्न हुए। एसीआई के नियमित सदस्य विश्व के यात्री ट्रौफ़िक के ९६ प्रतिशत के भागीदार हैं। ये सदस्य इसके अलावा व्यापारिक वायु सेवा देने वाले एक या अधिक नागरिक विमानक्षेत्र के स्वामी या संचालक भी हैं।
क्षेत्रीय कार्यालय
ACI- उत्तर अमरीका: वाशिंग्टन डी.सी
ACI- यूरोप: ब्रसल्स, बेल्जियम
ACI- दक्षिण अमरीका एवं कैरीबियाई: क्वीटो, इक्वेडोर
ACI एशिया- प्रशांत: हांगकांग – मुख्य एशिया, ऑस्ट्रेलेशिया, इण्डोनेशियाई द्वीपसमूह, प्रशांत महासागरीय द्वीप राष्ट्र, वैंकूवर (कनाडा), सैनफ़्रांसिस्को एवं हवाई (संयुक्त राज्य) सहित
ACI- अफ़्रीका: कैसाब्लांका, मोरोक्को
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल - गृह जालस्थल
विमानक्षेत्र सेवा गुणवत्ता सम्मान - गृहस्थान
श्रेणी:एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल
श्रेणी:विमानक्षेत्र
श्रेणी:अन्तर्राष्ट्रीय संस्था