411 REFERENCE · Wikipedia
भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत-म्यांमार-थाइलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग (India–Myanmar–Thailand (IMT) trilateral highway) एक निर्माणाधीन राजमार्ग है जो भारत के मोरे (moreh) से म्यांमार के तामू नगर होते हुए थाईलैण्ड के मेई सेत जिले के ताक तक जायेगा। इसकी लम्बाई १४०० किमी है। इस राजमार्ग से दशकों में पहली बार भारत को जमीन के रास्ते दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ा जा सकेगा। इससे तीनों देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाया जा सकेगा।
दूसरे विश्वयुद्ध के समय म्यांमार में 73 पुल बनाए गए थे। अब इन पुलों को भारतीय वित्तपोषण से सुधारा जा रहा है जिससे वाहन सुरक्षित तरीके से राजमार्ग को पार सकेंगे। मरम्मत का काम पूरा होने पर राजमार्ग को तीनों देशों के यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
== इन्हें भी देखें ==
पूर्व की ओर देखो (नीति)
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना के संबंध में भारत–म्यांमार–थाईलैंड के संयुक्त कार्यबल की बैठक
पूर्वोत्तर की खुशहाली का गलियारा (जनसत्ता)
चीनी आक्रामकता के जवाब में मोदी सरकार ने अपनाई 'एक्ट ईस्ट' नीति!