411 REFERENCE · Wikipedia
सार्वजनिक विद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सार्वजनिक विद्यालय या पब्लिक स्कूल का अर्थ अलग-अलग देशों में अलग-अलग (और प्राय: परस्पर विरोधी अर्थ) होता है।
ब्रिटेन में : ब्रिटेन सहित कुछ अन्य राष्ट्रमंडल देशों में पब्लिक स्कूल उन निजी प्रबन्धित माध्यमिक (सेकेण्डरी) विद्यालयों को कहते हैं जो छात्रों से शुल्क लेते हैं। ये प्राय: आवासीय विद्यालय (बोर्डिंग स्कूल) होते हैं। ये प्राय: ब्रितानी शैक्षणिक परिपाटी का पालन करते हैं। पहले ये छात्र एवं छात्राओं के लिये अलग-अलग हुआ करते थे किन्तु आजकल प्राय: दोनो के लिये होते हैं। भारत में भी पब्लिक स्कूल का यही अर्थ लिया जाता है।
अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा में : पबिल स्कूल वे स्कूल होते हैं जो सरकार के पैसे से संचालित होते हैं और जिसका प्रबंधन सरकार या सरकार की कोई संस्था ही करती है। ऐसी संस्थाओं को यूके में स्टेट स्कूल के नाम से जाना जाता है।
बाहरी कड़ियाँ
English Public Schools - Coats of Arms
श्रेणी:शिक्षा