Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बंगाल का इतिहास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|alt=बंगाल में सबसे पुरानी शहरी बस्तियों में से एक, महास्तंगढ़ में शहर की दीवार के अवशेष, |बंगाल में सबसे पुरानी शहरी बस्तियों में से एक, महास्तंगढ़ में शहर की दीवार के अवशेष, भारत के प्रागैतिहासिक काल के इतिहास में भी बंगाल का विशिष्‍ट स्‍थान है। सिकंदर के आक्रमण के समय बंगाल में गंगारिदयी नाम का साम्राज्‍य था। गुप्‍त तथा मौर्य सम्राटों का बंगाल पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। बाद में शशांक बंगाल नरेश बना। कहा जाता है कि उसने सातवीं शताब्‍दी के पूर्वार्द्ध में उत्तर-पूर्वी भारत में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बाद गोपाल ने सत्ता संभाली और पाल राजवंश की स्‍थापना की। पालों ने विशाल साम्राज्‍य खड़ा किया और चार शताब्‍दियों तक राज्‍य किया। पाल राजाओं के बाद बंगाल पर सेन राजवंश का अधिकार हुआ, जिसे दिल्‍ली के मुस्‍लिम शासकों ने परास्‍त किया। सोलहवीं शताब्‍दी में मुगलकाल के प्रारंभ से पहले बंगाल पर अनेक मुस्‍लमान राजाओं और सुल्तानों ने शासन किया। मुगलों के पश्‍चात् आधुनिक बंगाल का इतिहास यूरोपीय तथा अंग्रेजी व्‍यापारिक कंपनियों के आगमन से आरंभ होता है। सन् 1757 में प्‍लासी के युद्ध ने इतिहास की धारा को मोड़ दिया जब अंग्रेजों ने पहले-पहल बंगाल और भारत में अपने पांव जमाए। सन् 1905 में राजनीतिक लाभ के लिए अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन कर दिया लेकिन कांग्रेस के नेतृत्‍व में लोगों के बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए 1911 में बंगाल को फिर से एक कर दिया गया। इससे स्‍वतंत्रता आंदोलन की ज्‍वाला और तेजी से भड़क उठी, जिसका पटाक्षेप 1947 में देश की आजादी और विभाजन के साथ हुआ। 1947 के बाद देशी रियासतों के विलय का काम शुरू हुआ और राज्‍य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की सिफारिशों के अनुसार पड़ोसी राज्‍यों के कुछ बांग्‍लाभाषी क्षेत्रों को भी पश्चिम बंगाल में मिला दिया गया। ंright|thumb|300px|महास्थान शिलालेख : इसमें प्राकृत में ब्राह्मी लिपि में एक सासनादेश लिखा है। (तृतीय शताब्दी ईसापूर्व से भी पहले) बंगाली सत्ता की सूचना बंगाली पहचान तब विकसित हुई जब शम्सुद्दीन इलियास शाह सन 1352 ख्रीस्ट अब्द में सतगांव, लखनौती और सोनार गांव को एकजुट करके सल्तनत -इ बङ्गलह سلطناتِ بنگلہ की स्थापना की।https://publishing.cdlib.org/ucpressebooks/view?docId=ft067n99v9&chunk.id=d0e768&toc.id=d0e768&brand=ucpress The Rise of Islam and the Bengal Frontier, 1204–1760 publishing.cdlib.org 24 Oct, 2022 बाद में वह सल्तनत मुल्क-इ-बङ्गलह में बदल गई।https://www.worldcat.org/oclc/52727562 Banglapedia : national encyclopedia of Bangladesh 2003 Asiatic Society of Bangladesh Sirajul Islam, Asiatic Society of Bangladesh 984-32-0576-6 Dhaka 52727562 right|thumb|300px|सोमपुर महाविहार के भग्न अवशेष बंगाल के स्वतंत्र बौद्ध व हिन्दू राजा पाल वंश गोपाल प्रथम (750–774) धर्मपाल (774–806) देवपाल (806-845) महेन्द्रपाल (845-860) शूर पाल (860-872) विग्रह पाल (872-873) नारायण पाल (873-927) राज्यो पाल (927-959) गोपाल २ (959-976) विग्रह पाल २ (976-977) प्रथम महिपाल (977-1027) नय पाल (1027-1043) विग्रह पाल ३ (1043-1070) महिपाल २ (1070-1071) शूरपाल द्वितीय (1071-1072) रामपाल (1072-1126) कुमारपाल (1126-1128) गोपाल ३ (1128-1143) मदनपाल (1143-1161) गोविन्द पाल (1161-1165) सेन वंश हेमन्त सेन (१०९७) विजय सेन (१०९७-११६०) बल्लाल सेन (११६०-११७८) लक्ष्मण सेन (११७८-१२०६) विश्वरूप सेन (१२०६-१२२०) केशव सेन (१२२०-१२५०) ख़िलजी वंश (बंगाल) (1204–1227/1231) बख़्तियार ख़िलजी (1204–1206) मुहम्मद शिरान खिलजी (1206–1208) इवाज़ खिलजी (1208–1210) अली मर्दान खिलजी (1210–1212) इवाज़ खिलजी (1212–1227) अलाउद्दीन दौलत शाह खिलजी (1227–1230) बलका खिलजी (1230–1231) ग़ुलाम वंश के आधीन बंगाल के गवर्नर (1227–1287) नासिरुद्दीन महमूद (1227–1229) अलाउद्दीन जानी (1232–1233) सैफुद्दीन ऐबक (1233–1236) और खान ऐबक (1236) तुग़रिल तुग़ान ख़ान (1236–1246) तुग़लक़ तामर ख़ान (1246–1247) मसूद जानी (1247–1251) मलिक इख़्तियारुद्दीन युज़बक (1251–1257) इज़्ज़ुद्दीन बलबन (1257–1259) तातार ख़ान (1259–1268) शेर ख़ान (बंगाल) (1268–1272) अमीन ख़ान ऐतिगिन (1272) तुग़रिल तुग़ान ख़ान (1272–1281) नासिरुद्दीन बुग़रा ख़ान (1281–1287) बलबन घराना (1287–1324) नासिरुद्दीन बुगरा ख़ान (1287–1291) रुक्नुद्दीन कैकाउस (1291–1300) शम्सुद्दीन फ़िरोज़ शाह (1300–1322) ग़ियासुद्दीन बहादुर शाह (1322–1324) तुग़लक़ राजवंश के आधीन बंगाल के गवर्नर (1324–1338) सतगाँव बहराम ख़ान (1324–1328) इज़्ज़ अल-दीन याह्या (1328–1338) सोनारगाँव ग़ियासुद्दीन बहादुर शाह (1324–1328) बहराम ख़ान (1328–1338)लखनौती क़दर ख़ान (1324–1340) सोनारगाँव, सतगाँव और लखनौती के सुल्तान (1338–1352)सोनारगाँव का मुबारक शाही वंश फखरुद्दीन मुबारक शाह (1338–1349) इख्तियारुद्दीन ग़ाज़ी शाह (1349–1352)लखनौती अलाउद्दीन अली शाह (13439–1342)सतगाँव और 1342 के बाद लखनौती भी शम्सुद्दीन इलियास शाह (1339–1352) बंगाल के स्वाधीन सुल्तान इलियास शाही वंश (प्रथम पर्व) शम्सुद्दीन इलियास शाह (1342-1358) (1342 से पश्चिम बंगाल के लखनौति राज्य के सुलतान एवं 1352 से पूरे बंगाल के सुल्तान) सिकंदर शाह प्रथम (1358-1390) गियासुद्दीन आज़म शाह (1390-1410) सैफ़ुद्दीन हमज़ा शाह (1419-1413) शिहाबुद्दीन बायज़ीद शाह (1413-1414) अलाउद्दीन फिरोज शाह प्रथम (1414-1415) गणेश राजवंश राजा गणेश (1414-1415 एबं 1416-1418) जलालुद्दीन मुहम्मद शाह (1415-1416 एबं 1418-1433) शम्सुद्दीन अहमद शाह (1433-1436) इलियास शाही वंश (द्बितीय पर्व) नासिरुद्दीन महमूद शाह प्रथम (1436-1459) रुकनुद्दीन बारबक शाह (1459-1474) शम्सुद्दीन यूसुफ़ शाह (1474-1481) सिकंदर शाह द्बितीय (1481) जलालुद्दीन फ़तेह शाह (1481-1487) हब्शी वंश ग़ियासुद्दीन बारबक शाह द्वितीय (1487) साइफुद्दीन फिरोज शाह तृतीय (1487-1490) नासिरुद्दीन महमूद शाह द्बितीय (1490) शम्सुद्दीन मुज़फ़्फ़र शाह (1490-1493) हुसैन शाही वंश अलाउद्दीन हुसैन शाह (1493-1519) नासिरुद्दीन नुसरत शाह (1519-1532) अलाउद्दीन फिरोज शाह द्बितीय (1532-1533) ग़ियासुद्दीन महमूद शाह (1533-1538) सूरी साम्राज्य के आधीन बंगाल शेर शाह सूरी (1532-1538) सूरी साम्राज्य के आधीन बंगाल के सूबेदार ख़िज़्र ख़ान सुरक (1538-1541) काज़ी फ़ज़ीलत शेरशाही (1541-1545) मुहम्मद खान सूर (1545-1553) (बाद में शम्सुद्दीन मुहम्मद शाह) बंगाल के स्वाधीन सुलतान शम्सुद्दीन मुहम्मद शाह (1553-1555) ग़ियासुद्दीन बहादुर शाह द्वितीय (1555-1561) ग़ियासुद्दीन जलाल शाह (1561-1563) ग़ियासुद्दीन बहादुर शाह तृतीय (1563-1564) कर्रानी वंश ताज खान कर्रानी (1564-1565) सुलैमान ख़ान कर्रानी (1565-1572) बायाजिद ख़ान कर्रानी (1572) दाउद खान कर्रानी (1573-1575) बंगाल के मुगल शासक बंगाल के मुगल सूबेदार सूबेदार मुग़ल शासक के द्वारा नियुक्त किया गया प्रशासनिक अधिकारी होता था जो प्रायः राजघराने से सम्बंधित होता था और वह प्रायः दिल्ली में रहता था। दीवानी (राजस्व ) सम्बन्धी कार्य मुग़ल शासक द्वारा नियुक्त किया गया दीवान देखता था जो सूबेदार कि अनुपस्थिति में प्रशासनिक कार्य भी देखता था। १७०० ई. में औरंगजेब ने मुर्शीद्कुली खां को बंगाल का दीवान नियुक्त किया गया ,जो १७०७ ई.में औरंगजेब कि मृत्यु के बाद बंगाल का पहला नबाव बना। अतः यही से बंगाल में वंशानुगत शासन कि शुरुआत हुयी जो २३ जून १७५७ ई. को समाप्त हुयी और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का बंगाल पर अधिकार हुआ। अकबर का शासनकाल मुनीम ख़ान (1574-1575) हुसैन क़ुली बेग (1575-1578) मुज़फ़्फ़र ख़ान तुरबती (1579-1582) मिर्ज़ा अज़ीज़ कोका (1582-1583) वज़ीर ख़ान ताजिक (1583) शहबाज़ ख़ान कम्बोह (1583-1585) सादिक़ ख़ान सूबेदार (1585-1586) शहबाज़ ख़ान कम्बोह (1586-1588) सईद ख़ान (1588-1594) राजा मान सिंह (1597-1606)जहाँगीर का शासनकाल कुतुबुद्दीन कोका (1606-1607) जहाँगीर कुली बेग (1607-1608) इस्लाम खान चिश्ती (1608-1613) कासिम खान चिश्ती (1613-1617) इब्राहिम खान फतह-ए-जंग (1617-1624) दाराब खान (1624-1625) महाबत खां (1625-1626) मुकर्रम खान (1626-1627) फ़िदाई खान (1627-1628)शाह जहाँ का शासनकाल क़ासिम ख़ान जुवैनी (1628-1632) मीर मुहम्मद बाक़िर (1632-1635) मीर अब्दुस सलाम (1635-1639) मिर्ज़ा शाह शुजा (1639-1647) (1652-1660)औरंगज़ेब का शासनकाल''' मीर जुमला द्वितीय (1660-1663) शाइस्ता ख़ान (1664-1678) फ़िदाई ख़ान कोका (1678) मोहम्मद आज़म शाह (1678-1679) शाइस्ता ख़ान (1680-1688) इब्राहिम ख़ान द्वितीय (1689-1697) मिर्ज़ा अज़ीम-उश-शान (1697-1712) बंगाल के नवाब बंगाल के नवाब मुर्शिद कुलि जाफर खान १७१७-१७२७ शुजा-उद-दीन मुहम्मद खान १७२७-१७३९ सरफराज़ खान १७३९-१७४० अलीवर्दी खान १७४०-१७५६ सिराजुद्दौला १७५६-१७५७ ब्रिटिश काल के नवाब मीर जाफ़र 1757-1760 मीर कासिम 1760-1763 मीरजाफर (द्बितीय बार) 1763-1765 (बक्सर का युद्ध) नजीमुद्दीन अली खान 1765-1766 (अल्पवयस्क) नजाबुत अली खान 1766-1770 अशरफ अली खान (1770-1770) मुबारक अली खान (1770-1793) बाबर अली खान (1793-1810) ज़ैनुल अबीदीन अली खान (1810-1821) अहमद अली खान (1821-1824) मुबारक अली खान द्वितीय (1824-1838) मंसूर अली खान (बंगाल के नवाब) (1838-1880) इन्हें भी देखें बंगभंग बंगाल का पुनर्जागरण बिहार का इतिहास ओड़िशा का इतिहास बांग्लादेश का इतिहास म्यांमार का इतिहास सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ A discussion group A systematic history A short history एक पृष्ट में भारत का इतिहास श्रेणी:बंगाल श्रेणी:भारत का इतिहास श्रेणी:बंगाल का इतिहास