411 REFERENCE · Wikipedia
गेल्टैक्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
250px|thumb|आयरलैंड में आधिकारिक गेल्टैक्ट क्षेत्र
गेल्टैक्ट (Gaeltacht) आयरलैंड के उन विशेष भौगोलिक क्षेत्रों को कहा जाता है जहाँ आयरिश सरकार के आधिकारिक नियमों के तहत आयरिश (Irish Gaelic) भाषा को ही मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा या घर-परिवार की भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है।Definition of Gaeltacht https://www.merriam-webster.com/dictionary/gaeltacht merriam-webster.com 26 अगस्त 2026 en गेल्टैक्ट की परिभाषा
गेल्टैक्ट इलाकों को पहली बार 1920 के दशक में आयरिश मुक्त राज्य के शुरुआती सालों में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी। यह मान्यता आयरिश भाषा के पुनरुद्धार के बाद उसे फिर से बढ़ावा देने की सरकारी नीति के तहत दी गई थी।कार्लो रेल्टस Eire to Whom Eire is Due 2023 ई-कंटेंट जेनरिक वेंडर 9783757533359 https://www.google.co.in/books/edition/Eire_to_whom_Eire_is_due/UCm2EAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=Language+and+Landscape+in+the+Connemara+Gaeltacht&pg=PT22&printsec=frontcover 26 अगस्त 2026 en आयरलैंड उसी का जिसका उस पर हक़ है
गेल्टैक्ट में भाषा के गंभीर रूप से लुप्त होने का खतरा है।जो मैक डोनचा The Death of a Language https://drb.ie/article/the-death-of-a-language/ डबलिन रिव्यू ऑफ बुक्स 26 अगस्त 2026 en एक भाषा का अंत 2015 में हुए एक सर्वेक्षण से पता चला कि गेल्टैक्ट के 155 चुनावी क्षेत्रों में से सिर्फ़ 21 में ही वहाँ की दो-तिहाई या उससे ज़्यादा आबादी प्रतिदिन आयरिश भाषा बोलती है। कुछ शिक्षाविदों का मानना है कि भाषा के बचे रहने के लिए आबादी के दो-तिहाई या उससे ज़्यादा लोगों द्वारा प्रतिदिन भाषा का इस्तेमाल करना एक निर्णायक मोड़ साबित होता है।
व्युत्पत्ति
भौगोलिक पहचान के तौर पर गेल्टैक्ट शब्द का इस्तेमाल 1890 के दशक में गेलिक संघ द्वारा शुरू किया गया था। मूल रूप से इस शब्द का अर्थ आयरिश होने की स्थित था, जो गैल्टाक्ट (Galltacht) के विपरीत था, जिसका अर्थ विदेशी होने की स्थिति होता है।
भौगोलिक क्षेत्र
वर्ष 1926 में पहले गेल्टैक्ट आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आधिकारिक गेल्टैक्ट क्षेत्र तय किया गया था।मिचेल ब्रियोडी The Irish Folklore Commission 1935-1970 2008 फ़िनिश लिटरेचर सोसायटी 9789522228109 50 https://www.google.co.in/books/edition/The_Irish_Folklore_Commission_1935_1970/IP9vEAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=Gaeltacht+Commission&pg=PA50&printsec=frontcover 26 अगस्त 2026 en आयरिश लोककथा आयोग 1935-1970 इसकी सटीक सीमाएँ तय नहीं की गई थीं। उस समय किसी इलाके को गेल्टैक्ट तब माना जाता था जब वहाँ की 80% या उससे ज़्यादा आबादी आयरिश भाषा बोलती हो। इसके बावजूद कई ऐसे इलाकों को भी आंशिक-गेल्टैक्ट का दर्जा दिया गया जो इस पैमाने पर खरे नहीं उतरते थे। इन इलाकों में कम से कम 25% आबादी आयरिश भाषा बोलती थी। आयरिश मुक्त राज्य ने माना कि उसके 26 प्रदेशों में से 7 प्रदेशों में कुल 22 ऐसे ज़िले थे जहाँ ज़्यादातर लोग आयरिश बोलते थे, लेकिन साथ ही यह भी देखा कि आयरिश बोलने वाली आबादी कम हो रही थी और आयरिश भाषा में शिक्षा की व्यवस्था करना मुश्किल था।
इन्हें भी देखें
मिल्कियत
सीमांत क्षेत्र (रोमन साम्राज्य)
गैरिसन
फ़्रांस के कैंटन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Gaeltacht places गेल्टैक्ट
श्रेणी:सांस्कृतिक भूगोल
श्रेणी:भाषा भूगोल
श्रेणी:सांस्कृतिक क्षेत्र
श्रेणी:भाषानुसार देश