411 REFERENCE · Wikipedia
बनाना रिपब्लिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|280px|मध्य अमेरिका में हौण्डुरस
केला गणतंत्र, जिसे अंग्रज़ी में मूल रूप से बनाना रिपब्लिक (banana republic) कहा जाता है, राजनैतिक रूप से अस्थिर देश होता है जिसकी अर्थव्यवस्था किसी ऐसे विशेष कृषि, खनिज या अन्य उत्पादन के निर्यात पर निर्भर हो जिसकी विश्व में भारी माँग है।Darío A. Euraque Reinterpreting the Banana Republic. Region and State in Honduras, 1870–1972 https://books.google.com/books?id=0B0akM7RKGoC University of North Carolina Press Chapel Hill, North Carolina 1996 44 978-0-8078-4604-9 2016-05-14 https://web.archive.org/web/20160810040943/https://books.google.com/books?id=0B0akM7RKGoC 2016-08-10 live
ऐसे देशों में अक्सर एक छोटा सम्भ्रांत वर्ग राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था पर नियंत्रण कर लेता है। वह फिर अपना कब्ज़ा बनाए रखने के लिए विदेश से हथियार खरीदता है और स्वयं को वफादार एक सेना खड़ी कर लेता है। देश की बाकी जनता को राजनीतिक अधिकारों से वंछित रखा जाता है। अक्सर यह सम्भ्रांत वर्ग विदेशी कम्पनियों से साठ-गाठ कर लेता है, जो देश के विशेष उत्पादन को कम कीमत देकर बाहरी विश्व में आपूर्ति करने पर नियंत्रण करना चाहते हैं, और सम्भ्रांत वर्ग को व्यक्तिगत पैसा देकर धनवान बना देते हैं। इस से देश से किसी मूल्यवान उत्पादन का भारी मात्रा में निर्यात होते हुए भी देश की जनता निर्धन ही रहती है। कई ऐसे देशों में यदि देश के सम्भ्रांत वर्ग से चुना गया शासक अपने देश की भलाई करने की चेष्टा में आर्थिक या राजनीतिक सुधार करने का प्रयास करता है तो यह विदेशी कम्पनियाँ अपना लाभ-स्रोत बचाने के लिए तख्ता-पलटकर शासक के शत्रुओं को सत्ता में लाने की कोशिश करती हैं।O. Henry Cabbages and Kings Doubleday, Page & Company New York City 1904 https://books.google.com/books?id=6jpMsL2T0CoC 132, 296 O. Henry
नामोत्पत्ति
बीसवी शताब्दि के आरम्भिक भाग में कई अमेरिकी कम्पनियों ने मध्य अमेरिका में हौण्डुरस और उसके पड़ोसी देशों में केला उगाने के बड़े बागान चलाए, क्योंकि वहाँ की जलवायु और भूमि इसके अनुकूल थी और उस फल की संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य विकसित देशों में भारी माँग थी। यूनाइटिड फ्रूट कम्पनी ऐसी एक प्रमुख कम्पनी थी। इन कम्पनियों ने फिर इन देशों में भारी हस्तक्षेप करा और समय-समय पर उनमें सत्ता बदलवाई। ऐसे देशों में सामाजिक और आर्थिक पिछड़ापन और राजनीतिक उत्पीड़न सामान्य स्थिति बन गया। ऐसे देशों को सन् 1901 में अमेरिकी लेखक, ओ हेन्री, ने व्यंग्य कसते हुए इन्हें "बनाना रिपब्लिक" का ह्रासकारी नाम दिया, जिस से तात्पर्य था कि जिस देश पर फल बेचने वाले व्यापारियों ने कब्ज़ा करा हुआ हो उसका क्या अस्तित्व है। Richard Alan White The Morass. United States Intervention in Central America https://archive.org/details/morassunitedstat00whit registration Harper & Row New York 1984 978-0-06091145-4 2016-05-14 Malcolm D. MacLean (Summer 1968). "O. Henry in Honduras". American Literary Realism, 1870–1910. 1 (3): 36–46. JSTOR 27747601.
इन्हें भी देखें
ह्रासकारी
हौण्डुरस
सन्दर्भ
श्रेणी:ह्रासकारी
श्रेणी:राजनैतिक भ्रष्टाचार
श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली
श्रेणी:आर्थिक विकास
श्रेणी:शक्ति अवस्था के अनुसार देश
श्रेणी:जिन्स
श्रेणी:लोकप्रिय संस्कृति में केले