411 REFERENCE · Wikipedia
हम तुम पे मरते हैं
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हम तुम पे मरते हैं हम तुम पे मरते हैं.jpg हम तुम पे मरते हैं का पोस्टर चीता यजनीस शेट्टी नभ कुमार 'राजू' उत्तम सिंह नभ कुमार 'राजू' गोविन्दा, उर्मिला मातोंडकर 17 सितम्बर, 1999 भारत हिन्दी
हम तुम पे मरते हैं 1999 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म का संगीत उत्तम सिंह ने तैयार किया था और गीत आनंद बख्शी के थे।
संक्षेप
फिल्म की कहानी दो पड़ोसी परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक परिवार का मुखिया सेठजी हैं और देवयानी (डिम्पल कपाड़िया) दूसरे परिवार की। राहुल (गोविन्दा) सेठजी का बेटा है। वह अभी अपनी पढ़ाई पूरी करके अपने शहर लौटा है। राधिका (उर्मिला मातोंडकर), देवयानी की ननद है। वह हाल ही में गाँव से आई है।
जैसा कि अनुमान था, राधिका और राहुल को प्यार हो जाता है। देवयानी अपने बिजनेस सहयोगी धनंजय से प्रभावित हैं। वह राहुल और राधिका की गुप्त मुलाकातों के बारे में भी जानती है। इसलिए वह धनंजय के साथ राधिका की शादी का प्रस्ताव रखती है, जिसे वह सहर्ष स्वीकार कर लेता है। राहुल को धनंजय और देवयानी को अपना प्यार साबित करना है। फिल्म की शूटिंग कर्नाटक के मणिपाल उडुपी में हुई थी।
मुख्य कलाकार
गोविन्दा — राहुल कुमार
उर्मिला मातोंडकर — राधिका
डिम्पल कपाड़िया — देवयानी
परेश रावल — राहुल के पिता
निर्मल पांडे — धनंजय
हिमानी शिवपुरी — राहुल की माता
जॉनी लीवर — सत्तू
गुलशन ग्रोवर — उधेड़ सिंह
संगीत
उत्तम सिंह आनंद बख्शी गायक हम तुम पे मरते हैं लता मंगेशकर, उदित नारायण 5:10 ओ मेरे डैडी उदित नारायण, हरिहरन 4:57 दुनिया से कुछ लो उदित नारायण, अमित कुमार 5:15 हम तुम पे मरते हैं — 5:16 वाद्य संगीत ओ मेरे बिटवा हरिहरन, उदित नारायण 0:58 हम बंजारे हो शोभा जोशी, उदित नारायण 7:16 हम बंजारे हो शोभा जोशी 4:05 रिमिक्स लड़की को लड़का पसंद नहीं उदित नारायण 5:58 जा रहे हो तुम उदित नारायण 5:50 प्यार में दूर क्या उदित नारायण, लता मंगेशकर 0:56
बाहरी कड़ियाँ
0226786 हम तुम पे मरते हैं
श्रेणी:1999 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:उत्तम सिंह द्वारा संगीतबद्ध फिल्में