411 REFERENCE · Wikipedia
हीरक जयंती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हीरक जयंती का प्रयोग ६०वी जयंती अथवा ६०वी वर्षगाँठ के लिये किया जाता है।अंग्रेजी भाषा मे हीरक जयंती के लिये डायमंड जुबली शब्द का प्रयोग होता है। हीरक शब्द हीरे का द्योतक है।
हीरक जयंती वर्ष
घटना की ५९वीं वर्षगाँठ के दिन से लेकर हीरक जयंती तक चलने वाले एक वर्ष को हीरक जयंती वर्ष कहा जाता है। अधिकतर समूह या संगठन जो किसी घटना का हीरक जयंती वर्ष मना रहे होते हैं, वो इस पूरे वर्ष कोई न कोई आयोजन अथवा समारोह करते रहते हैं जो कि अंत मे हीरक जयंती के दिन सम्पन्न होते हैं।
भिन्न-भिन्न मानक
यद्यपि रजत जयंती और स्वर्ण जयंती के मानक सभी स्थानो पर एक से ही हैं किंतु हीरक जयंती के बारे मे ऐसा नही है। उदाहरण के लिये ब्रिटेन मे इसे प्राय: साठवीं वर्षगाँठ पर ही मना लेते हैं लेकिन अमेरिका मे इसे पच्हत्तरवीं वर्षगाँठ पर मनाते हैं। भारत में इसे साठवी व पच्हत्तरवीं ( वर्षगांठ) दोनों पर मनाते है।
ये भी देखें
रजत जयंती
स्वर्ण जयंती
पुण्यतिथि
श्रेणी:कैलंडर
श्रेणी:जयंती