411 REFERENCE · Wikipedia
अफ्रीका में दास प्रथा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumbnail|अफ्रीका से दासों को बाहर ले जाने के प्रमुख मार्ग, स्थानांतरित दासों की संख्या के अनुसार|upright=1.35
ऐतिहासिक रूप से अफ्रीका में दास प्रथा व्यापक रूप में रही है। दासता और गुलामी की प्रथाएं कभी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में ठीक वैसी ही थी जैसे कि प्राचीन और मध्यकालीन दुनिया के बाकी हिस्सों में। जब ट्रांस-सहारा दास व्यापार, लाल सागर दास व्यापार, हिंद महासागर दास व्यापार और अटलांटिक दास व्यापार (16वीं शताब्दी में आरम्भ) शुरू हुआ तो पहले से मौजूद कई स्थानीय अफ्रीकी दास प्रणालियों ने अफ्रीका के बाहर दास बाजारों के लिए बंदियों की आपूर्ति शुरू कर दी।स्पार्क्स रैंडी जे. व्हेयर द निग्रोज आर मास्टर्स: ऐन अफ्रीकन पोर्ट इन द एरा ऑफ द स्लेव ट्रेड 2014 https://archive.org/details/wherenegroesarem0000spar हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स 9780674724877 समकालीन अफ्रीका में दास प्रथा अवैध होने के बावजूद आज भी कुछ भागों में प्रचलित है।मॉडर्न स्लेवरी इन अफ्रीका https://www.walkfree.org/global-slavery-index/findings/regional-findings/africa/ वॉक फ्री 11 फरवरी 2025 en-AU
दास प्रथा का विस्तार
प्रासंगिक साहित्य में अफ्रीकी दासता को स्वदेशी दासता और निर्यात दासता में वर्गीकृत किया गया है जो इस बात पर निर्भर करता है कि दासों का व्यापार महाद्वीप से बाहर किया गया या नहीं।डिर्क बेज़ेमर, जट्टा बोल्ट, रॉबर्ट लेन्सिंक, "स्लेवरी, स्टेटहुड एंड इकोनॉमिक डेवलपमेंट इन सब-सहारन अफ्रीका", अफ्रीकन इकोनॉमिक हिस्ट्री वर्किंग पेपर सिरीज, नं. 6/2012, पेज. 6 अफ्रीका के इतिहास में दास प्रथा कई अलग-अलग रूपों में प्रचलित थी: बँधुआ मज़दूर, युद्ध बंदियों की दासता, सैन्य दासता, वेश्यावृत्ति के लिए दासता, और अपराधियों की दासता आदि ये सभी अफ्रीका के विभिन्न भागों में प्रचलित थीं। घरेलू और अदालती उद्देश्यों के लिए दास प्रथा पूरे अफ्रीका में व्यापक थी। बागान दासता भी मुख्यतः अफ्रीका के पूर्वी तट और पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में प्रचलित थी। अंतर्राष्ट्रीय दास व्यापार पर निर्भर कई अफ्रीकी राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को दास श्रम द्वारा संचालित वैध वाणिज्य की ओर पुनः उन्मुख किया।एल्टिस डेविड द कैंब्रिज वर्ल्ड हिस्ट्री ऑफ स्लेवरी: वॉल्यूम 4: 1804–2016 2017 कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस वेस्ट न्याक 978-0-521-84069-9 प्रथम https://www.cambridge.org/core/books/the-cambridge-world-history-of-slavery/DDBD4D7ECCB2B8A2C5D97E3609511366 15 जनवरी 2025
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बीसवीं सदी में दासता के उन्मूलन के समाधान
अफ्रीका की कहानी: दासता
"अफ्रीका पर दास व्यापार का प्रभाव," ले मोंडे डिप्लोमैटिक
"इथियोपिया, दासता और राष्ट्र संघ" एबिसिनिया/इथियोपिया दास और दास व्यापार https://web.archive.org/web/20200923113733/http://digilander.libero.it/wrnzla/SlaveryEthiopia.pdf 23 सितंबर 2020
श्रेणी:अफ्रीका का इतिहास