411 REFERENCE · Wikipedia
ईवा विगस्ट्रॉम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|ईवा विगस्ट्रॉम
ईवा विगस्ट्रॉम नी पाल्सडॉटर (जीवनकाल:- 1832 से 1901) एक स्वीडिश लेखिका और लोकगीतकार थीं। वह स्वीडन के स्थानीय क्षेत्रों में प्रचलित लोककथाओं की एक अग्रणी संग्रहकर्ता थीं। उन्होंने स्कैनिया और ब्लेकिंग सहित देश भर के कई अन्य क्षेत्रों में यात्राएँ की और लोक मान्यताओं, कहावतों और कहानियों का दस्तावेजीकरण किया। उनके संग्रहों का प्रथम प्रकाशन डेनमार्क में हुआ, जिसे बाद में स्वीडिश में अनुवाद किया गया। लोककथाओं को प्रकाशित करने के अलावा उन्होंने विगस्ट्रॉम ने कविताएँ लिखी और कई पत्रिकाओं में अपने लेखों के जरिए योगदान दिया।https://skbl.se/en/article/EvaWigstrom Eva Wigström Svenskt kvinnobiografiskt lexikon Ehrenberg, Maria 8 March 2018 4 February 2023 https://runeberg.org/nfcl/0212.html Wigström, Eva Nordisk familjebok / Uggleupplagan. 32. Werth - Väderkvarn / 1921 4 February 2023 375 svhttps://runeberg.org/sbh/b0727.html Wagström, Eva Svenskt biografiskt handlexikon / II Hofberg, Herman; Heurlin, Frithiof; Millqvist, Viktor; Rubenson, Olofdate=1906 4 February 2023 sv
आरम्भिक जीवन
ईवा विगस्ट्रॉम का जन्म 24 दिसंबर 1832 को दक्षिण-पश्चिम स्वीडन में लैंडस्क्रोना के पास अस्मुंडटॉर्प में हुआ। ईवा एक संपन्न किसान परिवार में जन्मी थी। उनके पिता का नाम पाल निल्सन और उनकी माता का नाम पेर्निला नी जोंसडॉटर था। उनके परिवार में उनको छोड़ और आठ बच्चें थें। ईवा के पिता लड़कियों के स्कूली शिक्षा के खिलाफ़ थें, जिस कारण उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने बड़े भाई के द्वारा प्राप्त की थीं। जब वह 23 वर्ष की हुई, तब उन्होंने क्लेस अगस्त नाम के व्यक्ति से शादी की। जो उनके पिता की कम्पनी रामलोसा मिनरल वाटर स्प्रिंग्स के प्रबंधक थें। ईवा और क्लेस के दो बच्चे हुए जिनके नाम हर्टा ऑरोरा और गेर्डा जूलिया था।https://www.diva-portal.org/smash/get/diva2:1408347/FULLTEXT01.pdf Two "Sleeping Beauties": The Fate of Eva Wigström's Swedish Cinderellas Malmö högskola: Diva Portal Sundmark, Björn 2012 5 February 2023 sv
योगदान
एक लोककथाकार के रूप में अपने काम के अलावा ईवा ने बच्चों की पत्रिका लिनिया, टिडिंग फॉर बार्न में वर्ष 1866 अपनी कविताएँ प्रकाशित की। आगे चलकर उन्होंने लगभग सौ कविताएँ और गद्य सामग्री प्रकाशित कीं और बच्चों की कई पत्रिकाओं में योगदान दिया, जिसमें लीकमेरेथन, स्मेशकोलवेन और फॉकलोन्स बार्टिंडिंग प्रमुख हैं। शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों पर वयस्कों के लिए उनके लेखों को अलेंडा फॉर जर्नलिस्ट्स, फॉर्मेट, और डैग्नी में प्रकाशित किया गया था। लोक जीवन के उनके चित्रण 1899 में फ्रैन हेरेसेटेन ओच बॉन्डगार्डर, सगनेर ओच बेराटेलसर (हवेलियों और फार्म हाउस, किंवदंतियाँ और कहानियाँ) में प्रकाशित हुए थें।
मृत्यु
ईवा विगस्ट्रॉम की मृत्यु 5 जनवरी 1901 को हेलसिंगबर्ग में हुआ था।
सन्दर्भ
श्रेणी:लेखिका
श्रेणी:स्वीडन के लोग
श्रेणी:1832 में जन्मे लोग