411 REFERENCE · Wikipedia
मेघालय की जलवायु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेघालय की जलवायु उपोष्ण (उष्ण और शीत के मध्य) तथा आर्द्र है। वार्षिक वर्षा 1200 से.मी. तक होती है जिसके कारण यह राज्य देश का सबसे "गीला" राज्य कहा जाता है। चेरापूंजी, जो राजधानी शिलांग से दक्षिण है, ने एक कैलेंडर महीने में सर्वाधिक बारिश का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। जबकि इसी शहर के पास के गांव मावसिनराम के नाम सर्वाधिक सालाना बारिश का रिकॉर्ड दर्ज़ है। राज्य का लगभग एक तिहाई हिस्सा वनाच्छादित है। राज्य की गारो, खासी तथा जयंतिया पहाड़ियां उतनी ऊँची नहीं हैं। शिलांग शिखर, जिसकी उचाई 1965 मीटर है, सर्वोच्च शिखर है। कई गुफाओं में चूने जल की विभिन्न आकृतियां हैं जिनमें स्टेलैक्टाईट और स्टेलैग्माईट जैसी आकृतियां प्रसिद्ध हैं।
जलवायु सारणी
चेरापुंजी 6 15 19 8 16 45 13 20 220 14 21 725 16 22 1290 18 23 2597 18 23 2553 18 22 1803 17 23 1120 16 23 432 12 20 50 8 17 12 right both ऑलमेटसैट collapsed
श्रेणी:मेघालय