411 REFERENCE · Wikipedia
अनुराग (1972 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अनुराग अनुराग.jpg अनुराग फ़िल्म का पोस्टर शक्ति सामंत शक्ति सामंत विनोद मेहरानूतनअशोक कुमारमौसमी चटर्जी ऍस. डी. बर्मन (संगीतकार)आनन्द बख़्शी (गीतकार) १९७२ भारत हिन्दी
अनुराग १९७२ में निर्मित एक हिन्दी फ़िल्म है जिसके निर्माता व निर्देशक शक्ति सामंत हैं। यह फ़िल्म मौसमी चटर्जी की पहली हिन्दी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म १९७३ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार प्रदान किया गया। इस फ़िल्म में राजेश खन्ना एक छोटे से रोल में आये हैं।
संक्षेप
राजेश (विनोद मेहरा), जो एक अमीर घराने का लड़का है और मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रहता है, एक दिन समुद्र तट पर सैर कर रहा था कि उसकी भेंट शिवानी (मौसमी चटर्जी) नाम की एक अंधी लड़की से होती है और शिवानी को देखते ही राजेश को प्यार हो जाता है। शिवानी एक आश्रम में रहती है और आश्रम के पास ही रह रहे एक बच्चे चन्दन (मास्टर सत्यजीत) से उसकी दोस्ती हो जाती है। चन्दन कैंसर से पीड़ित है। राजेश अपने माता-पिता से शिवानी से शादी करने की बात छेड़ता है तो उसकी माँ तो राज़ी हो जाती है लेकिन उसके पिता सेठ अमीरचंद (मदन पुरी) नहीं मानते हैं।
सेठ अमीरचंद के दोस्त राय साहब (अशोक कुमार), जो कि चन्दन के दादा भी हैं, शिवानी की आँखें दिखवाने की पेशकश करते हैं और सेठ अमीरचंद से कहते हैं कि अगर शिवानी की आँखें ठीक हो जाती हैं तब राजेश का विवाह उसके साथ कर दें। डॉक्टर शिवानी की आँखें देखकर कहता है कि यदि कोई अपनी आँखें शिवानी को दान दे दे तो शिवानी ठीक हो सकती है। मरने से पहले चन्दन यह इच्छा ज़ाहिर करता है कि मरने के बाद उसकी आँखें शिवानी को दे दी जायें और इस प्रकार जीवन में पहली बार शिवानी सब कुछ देख पाती है और उसके तथा राजेश के विवाह का रास्ता भी साफ़ हो जाता है।
मुख्य कलाकार
अशोक कुमार - राय साहब
विनोद मेहरा - राजेश
मौसमी चटर्जी - शिवानी
नूतन - अनु राय (चन्दन की माँ और राय साहब की बहू)
राजेश खन्ना - फूल बेचने वाला
नज़ीर हुसैन - अनु के पिता
मदन पुरी - सेठ अमीरचंद
संगीत
इस फ़िल्म के संगीतकार ऍस. डी. बर्मन थे और गीतकार आनन्द बख़्शी थे।
+अनुराग के गीतगीतगायक/गायिका१नींद चुराये चैन चुरायेलता मंगेशकर२राम करे बबुआकिशोर कुमार३सुन री पवन पवन पुरवइयालता मंगेशकर४वो क्या हैलता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी५मेरा राजा बेटा बूझे एक पहेलीलता मंगेशकर
नामांकन और पुरस्कार
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार - शक्ति सामंत
बाहरी कड़ियाँ
0068217 अनुराग
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार विजेता
श्रेणी:एस॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में