411 REFERENCE · Wikipedia
मिशन: इम्पॉसिबल (1988 टीवी शृंखला)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिशन: इम्पॉसिबल
जासूसी
46–49 मिनट
सीबीएस टेलीविजन डिस्ट्रिब्यूशन
स्टीरियो
ब्रुस गेलेर
पिटर ग्रेव्स
लालो शिफ्रिन
अमेरिका
एबीसी
अक्टूबर 23, 1988
फ़रवरी 24, 1990
2
35
मिशन: इम्पॉसिबल (1966)
मिशन: इम्पॉसिबल (Mission: Impossible) एक अमेरिकी टेलीविजन शृंखला है जिसमे ख़ुफ़िया अमेरिकी सरकार के एजंटों की एक टीम, जिसे इम्पॉसिबल मिशन फ़ोर्स (आईएमएफ़) कहते है, के कई मिशन व कारनामे दिखाए जाते है। यह कार्यक्रम १९९६ की इसी नाम की टीवी शृंखला का पुनर्निमाण है। इसमें पुराणी शृंखला से वापसी करने वाले पिटर ग्रेव्स ही एक मात्र अभिनेता है जिन्होंने जिम फेलिप्स की भूमिका अदा की थी, हालांकि दो पिछली शृंखला के दो अन्य सदस्य अतिथि भूमिका में आते है।
अवलोकन
इस शृंखला की घटनाएं मुख्य मिशन इम्पॉसिबल टीवी शृंखला के आखरी सत्र से १५ साल बाद शुरू होती है। जब ख़ुफ़िया मिशन इम्पॉसिबल फ़ोर्स का भविष्य का अध्यक्ष मारा जाता है तब जिम फ़िलिप को उसकी निवृत्ती से वापस लाया जाता है ताकि एक नई आईएमएफ़ टीम बनाई जा सके जो उस हत्यारे को पकड़ने का कार्य संपन्न करेगी।
उसकी टीम में निकोलस ब्लैक, एक बहरूपिया और बेहतिरिन अभिनेता; मैक्स हार्टे, एक शक्तिशाली व्यक्ति; केसी रैंडल, एक मॉडल जो अब एजंट है; और ग्रैंट कोलियर, बार्नी कोलियर का बेटा जो एक तकनीकी जीनियस है, शामिल है। हत्यारे का पता लगाने के बाद जिम रूक कर टीम को एक साथ रखने का निर्णय लेता है। प्रथम सत्र के बिच में ही केसी एक मिशन के दौरान मारी जाती है और सीक्रेट सर्विस की एजंट शैनोन रीड उसकी जगा बाकी की शृंखला में ले लेती है। इस बदलाव के अलावा फिलिप्स की टीम बाकी की पुरी शृंखला में वही रहती है।
पात्र
पिटर ग्रेव्स - जिम फिलिप्स
थाओ पेंघ्लिस - निकोलस ब्लैक
एंथोनी हैमिल्टन - मैक्स हार्टे
फिल मोरिस - ग्रांट कोलियर
जेन बैड्लर - शैनोन रीड
बोब जॉनसन - डिस्क की आवाज़
बाहरी कड़ियाँ
0094511 मिशन इम्पॉसिबल (1988 संस्करण)
श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम