Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुफी पेंटल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गुफी पेंटल (४ अक्टूबर १९४४ - ५ जून २०२३), जिन्हें सरबजीत सिंह पेंटल के नाम से भी जाना जाता है, वह एक भारतीय अभिनेता और पात्र-निर्धारण निर्देशक थे। जीवन शुरू में एक इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षित, वह १९६२ में भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय सेना में शामिल हुए। सीमा पर रहते हुए, उन्होंने राम लीला का एक लोक नाटक आयोजित किया था जिसमें उन्होंने सीता की भूमिका निभाई थी, जहाँ से उन्हें अभिनय में रुचि हो गई। फिर वे बॉम्बे आए जहाँ उनके छोटे भाई पेंटल (जो भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान में प्रशिक्षित हुए थे) अभिनय में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे।https://navbharattimes.indiatimes.com/tv/news/know-everything-about-mahabharat-shakuni-mama-gufi-paintal-served-in-indian-army-played-sita/articleshow/100760143.cms एक्टर बनने से पहले आर्मी में थे 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल, चीन के बॉर्डर पर बनते थे सीता hi 6 June 2023 १९६९ में बॉम्बे पहुँचकर, गुफी ने मॉडलिंग शुरू की, फिल्मों के लिए सहायक-निर्देशक के रूप में काम किया और विभिन्न फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया। उन्होंने अपने भाई को भी निर्देशित किया। उनकी सबसे प्रसिद्ध भूमिका बी. आर. चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा द्वारा महाभारत के रूपांतरण में मामा शकुनि की है, जिसे पेंटल ने खुद उनकी सर्वश्रेष्ठ भूमिका के रूप में जाना है।The other Paintal https://web.archive.org/web/20121023214742/http://www.hindu.com/mp/2005/03/12/stories/2005031202210200.htm 23 October 2012 वह भारत में अपने शकुनि के चरित्र से इतने जुड़े थे कि पेंटल ने समाचार चैनल सहारा समय पर शकुनी के चरित्र में एक राजनीतिक चर्चा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।Sahara Samay: banking on youth https://web.archive.org/web/20110603234555/http://www.indiantelevision.com/special/election/y2k4/saharasamay.htm 3 June 2011 पेंटल ने श्री चैतन्य महाप्रभू फिल्म का निर्देशन किया, जो १६वीं शताब्दी के कृष्ण-भक्त चैतन्य महाप्रभु के जीवन को दर्शाती है, जिन्हें गौड़ीय वैष्णव धर्म के अनुयायियों द्वारा भगवान के अवतार के रूप में मान्यता दी गई है। फिल्म का निर्माण पवन कुमार ने किया था और संगीत रवींद्र जैन ने दिया था।http://www.timesmusic.com/chaitanyamahaprabhu.php Times Music : Shri Chaitanya Mahaprabhu timesmusic.com https://web.archive.org/web/20080309003405/http://www.timesmusic.com/chaitanyamahaprabhu.php 9 March 2008 २०१० में उन्हें मुंबई में अभिनय अकादमी में नियुक्त किया गया था, जो उनके महाभारत के सह-कलाकार पंकज धीर द्वारा स्थापित एक स्कूल था।http://www.businessofcinema.com/news.php?newsid=15898 Akshay Kumar inaugurates Pankaj Dheer's acting academy – Abbhinnay 9 April 2010 businessofcinema https://web.archive.org/web/20120225065832/http://www.businessofcinema.com/news.php?newsid=15898 25 February 2012 25 September 2011http://movies.indiatimes.com/Features-Events/Events/Akshay-inaugurates-Abbhinnay-Acting-Academy/eventshow/5773825.cms Akshay inaugurates Abbhinnay Acting Academy The Times of India 25 September 2011 https://web.archive.org/web/20100412012114/http://movies.indiatimes.com/Features-Events/Events/Akshay-inaugurates-Abbhinnay-Acting-Academy/eventshow/5773825.cms 12 April 2010 उन्होंने कई फिल्मों में पात्र किरदार निभाए जैसे की; दिल्लगी (१९७८) देस परदेस (१९७८), कल की आवाज़ (१९९२), सुहाग (१९९४), और दावा (१९९७)। उन्होंने दूरदर्शन मालिकाओं में विभिन्न छोटी भूमिकाएँ भी निभाई हैं जैसे; आहट, ओम नमः शिवाय (१९९७), सीआईडी, श्श्श्श...कोई है, मिसिस कौशिक की पाँच बहुएँ (२०१२-१३)। २०१३ की भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप में उन्होने हुमायूँ का पात्र निभाया। वह फिर से हिंदू पौराणिक श्रृंखला में दिखाई दिए; कर्मफल दाता शनि (विश्वकर्मा का पात्र), कर्ण संगिनी (कृपाचार्य का पात्र) और राधा कृष्ण (विश्वकर्मा का पात्र)। पेंटल का ७८ वर्ष की आयु में ५ जून २०२३ को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।https://www.ndtv.com/entertainment/actor-gufi-paintal-of-mahabharat-fame-dies-at-79-4094748 Gufi Paintal, Who Played Shakuni Mama In Mahabharat, Dies At 79 June 5, 2023 NDTV December 22, 2024 Press Trust of India संदर्भ श्रेणी:२०२३ में निधन श्रेणी:1944 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय अभिनेता