411 REFERENCE · Wikipedia
इरोम चानू शर्मिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इरोम चानू शर्मिला Irom sharmila at calicut.jpg इरोम चानू शर्मिला 1972 3 14 y कोंगपाल, इम्फाल, मणिपुर, भारत मानवाधिकार कार्यकर्ता, कवयित्री इरोम नंदा (पिता) इरोम ओंग्बी सखी (माता) भारतीय सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम, १९५८ को हटाने के लिए भूख हड़ताल
इरोम चानू शर्मिला(जन्म:14 मार्च 1972) मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं, जो पूर्वोत्तर राज्यों में लागू सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम, १९५८ को हटाने के लिए लगभग १६ वर्षों तक (4 नवम्बर 2000http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/18849184.cms इस बहादुर बेटी पर देश कब ध्यान देगा? नवभारत टाईम्स 8 मार्च 2013 15 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20160316032502/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/18849184.cms 16 मार्च 2016 live से 9 अगस्त 2016 ) भूख हड़ताल पर रहीं।
पृष्ठभूमि
इरोम ने अपनी भूख हड़ताल तब की थी जब 2 नवम्बर के दिन मणिपुर की राजधानी इंफाल के मालोम में असम राइफल्स के जवानों के हाथों 10 बेगुनाह लोग मारे गए थे। उन्होंने 4 नवम्बर 2000 को अपना अनशन शुरू किया था, इस उम्मीद के साथ कि 1958 से अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, असम, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में और 1990 से जम्मू-कश्मीर में लागू आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (एएफएसपीए) को हटवाने में वह महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चल कर कामयाब होंगी।
पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न हिस्सों में लागू इस कानून के तहत सुरक्षा बलों को किसी को भी देखते ही गोली मारने या बिना वारंट के गिरफ्तार करने का अधिकार है। शर्मिला इसके खिलाफ इम्फाल के जस्ट पीस फाउंडेशन नामक गैर सरकारी संगठन से जुड़कर भूख हड़ताल करती रहीं। सरकार ने शर्मिला को आत्महत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया था। क्योंकि यह गिरफ्तारी एक साल से अधिक नहीं हो सकती अतः हर साल उन्हें रिहा करते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाता था।http://www.bhaskar.com/article/NAT-after-anna-aamir-lends-support-to-irom-sharmila-2388288.html संग्रहीत प्रति 29 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20110831122849/http://www.bhaskar.com/article/NAT-after-anna-aamir-lends-support-to-irom-sharmila-2388288.html 31 अगस्त 2011 live नाक से लगी एक नली के जरिए उन्हें खाना दिया जाता था तथा इस के लिए पोरोपट के सरकारी अस्पताल के एक कमरे को अस्थायी जेल बना दिया गया था। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/-/articleshow/40527973.cms आखिरकार इरोम शर्मिला को रिहा किया गया नवभारत टाईम्स 21 अगस्त 2014 21 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140821223137/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/-/articleshow/40527973.cms 21 अगस्त 2014 live
आम आदमी पार्टी द्वारा राजनीति में आने का निमंत्रण
जस्ट पीस फाउंडेशन ट्रस्ट (जेपीएफ) के जरिए शर्मिला को आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने मणिपुर की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर २०१४ के लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया किंतु उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Irom-Sharmila-Chanu-rejects-AAPs-offer/articleshow/30439682.cms इरोम शर्मिला ने ठुकराई 'आप' की पेशकश नवभारत टाईम्स 15 फ़रवरी 2014 15 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140224193021/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Irom-Sharmila-Chanu-rejects-AAPs-offer/articleshow/30439682.cms 24 फ़रवरी 2014 live
अनशन का अंत
जुलाई २०१६ में उन्होंने अचानक घोषणा की कि वे शीघ्र ही अपना अनशन समाप्त कर देंगी। उन्होंने अपने इस निर्णय का कारण आम जनता की उनके संघर्ष के प्रति बेरुखी को बताया।http://khabar.ndtv.com/news/india/the-reason-why-irom-sharmila-end-her-hunger-strike-after-16-years-1436590 तो इस वजह से मजबूर होकर इरोम शर्मिला ने किया 16 साल से जारी अनशन खत्म करने का ऐलान एनडीटीवी खबर 9 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160801013341/http://khabar.ndtv.com/news/india/the-reason-why-irom-sharmila-end-her-hunger-strike-after-16-years-1436590 1 अगस्त 2016 live ९ अगस्त २०१६ को लगभग १६ साल के पश्चात् उन्होंने अपना अनशन तोड़ा तथा राजनीति में आने की घोषणा की।http://khabar.ndtv.com/news/india/irom-sharmila-to-end-her-fast-1441931?pfrom=home-topstories अनशन तोड़ते वक्त आंसू नहीं रोक पाईं इरोम शर्मिला, बोलीं- मैं मणिपुर की मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं एनडीटीवी खबर 9 अगस्त 2016 जून 2024 InternetArchiveBot उन्होंने कहा कि वे मणिपुर की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बीबीसी हिन्दी पर इरोम शर्मिला पर लेख।
श्रेणी:भारतीय महिलाएँ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:मणिपुर के लोग
श्रेणी:1972 में जन्मे लोग